देश की राजधानी दिल्ली शहर अपने कई रंगों के लिए जाना जाता है। बेहतरीन खाना, बेस्ट शॉपिंग मार्केट और ऐतिहासिक स्मारकों की तरह कई जगहों के लिए दिल्ली को बेस्ट प्लेस माना जाता है। लेकिन, इसके अलावा भी दिल्ली काफी चीजों के लिए मशहूर है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के 5 बेस्ट म्यूजियम की।
इस वीकेंड अगर आप अपनी फैमली और बच्चों के साथ दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों पर छुट्टियां बिताना चाहती हैं, तो इस बार दिल्ली के इन म्यूजियम को घूमने का प्लान बना बनाएं। आपके बच्चों के ज्ञान के लिए ये म्यूजियम बेस्ट होंगे। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के टॉप 5 म्यूजियम के बारें में।
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्तिथ नेशनल रेल म्यूजियम दिल्ली की मशहूर जगह है और बच्चों के पसंदीदा है। भारत में जितनी भी तरह की ट्रेन आज तक चली हैं उसका मॉडल आपको इस म्यूजियम में देखने को मिलेगा। भाप इंजन, डीजल इंजन और कोयला इंजन से लेकर आधूनिक भारतीय ट्रेन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानने को यहां मिलेंगी।
यह म्यूजियम पूरे सप्ताह खुला रहता है। खुलने का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। म्यूजियम टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये है।
अगर आपके बच्चों को गुड्डे-गुड़ियां से बहुत लगाव रहता है तो उनके लिए यह जगह परफेक्ट है। इस म्यूजियम में दुनिया के हर तरह के डॉल और उनके पारंपरिक वेश-भूषा में देखने को मिलेंगी। शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूजियम में लगभग 65 हजार से भी अधिक तरह की डॉल मौजूद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के बाराखंबा रोड पर स्थित इस म्यूजियम को फेमस राजनीतिक कार्टूनिस्ट शंकर पिल्लई ने स्थापित किया था। इस म्यूजियम का टिकट 6 रुपये से लेकर 17 रुपये के बीच में है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों को दर्शाते हुए इस म्यूजियम को बनाया गया है। यहां हर रोज लगभग हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां आपको महात्मा गांधी जी के जीवन की कई झलकियां भी देखने को मिलेंगी। इस म्यूजियम को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ इस म्यूजियम में घूमना चाहती हैं तो सुबह 9:30 में पहुंच जाएं। यह म्यूजियम शाम 5:30 तक ही खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें: नेचुरल ब्यूटी की अद्भुत मिसाल है सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन
वैसे तो भारत में कई नेहरू तारामंडल है लेकिन, इसमें से सबसे खास दिल्ली के नेहरू तारामंडल को माना जाता है। यह तारामंडल दिल्ली के तीन मूर्ति भवन के पास स्तिथ है। इस तारामंडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस तारामंडल में मौजूद स्काई थिएटर से पूरे ब्रह्मांड के नजारों की सैर कर सकते हैं। नेहरू तारामंडल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है।
इसे भी पढ़ें: सिलवासा की ये जगह प्रकृति और रोमांच की है विरासत
दिल्ली के पसंदीदा और मशहूर जगहों में से एक मैडम तुसाद म्यूजियम को एक बेस्ट घूमने लायक स्थल माना जाता है। इस म्यूजियम में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और खिलाडियों के वैक्स स्टैचू हैं। नई दिल्ली के रीगल थिएटर के पास मौजूद इस म्यूजियम में अमूमन पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। अगर इस वीकेंड आपको भी अपने बच्चों के साथ यहां जाना है तो सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के अंदर आप यहां घूमने जा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: (ttnotes,wikimedia,imgurl,imgstaticcontent)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।