ये दिल्ली है मेरी जान बस इश्क मोहब्बत और प्यार...जब घर में या फिर ऑफिस में मन ना लगे और साथ में घूमने के लिए कोई साथी भी ना हो तो अकेली ही निकल पड़े दिल्ली की इन पांच गलियों में घूमने के लिए।
आजकल हर कोई रफ्तार में दौड़ रहा है, ऐसा में लगता है कि वह अपने लिए अपनी ही जिंदगी से दो पल चुराकर थोड़ा सुस्ता लें। मगर फुर्सत के पलों में दोस्त या फिर फैमली पास ना हों तो बोरियत होने लगती है। अगर आप दिल्ली में हैं और आपके पास एक दिन या फिर कुछ घंटों का टाइम है तो आपको शहर के इन पांच जगहों पर जरूर जाना चाहिए। दिल्ली के इन कोनों की खास बात यह है कि अगर आपके दोस्त आपके साथ ना भी हों तो भी आप बोर नहीं होंगी। इन जगहों पर आपको खुद के साथ दो पल सुकून से बिताने का मौका मिलेगा।
दिल्ली की ये 5 जगहें ऐसी हैं जहां अकेले घूमने से सूकुन मिलता है इसलिए बिना बोर हुए निकल पड़े दिल्ली की ये पांच जगहें अकेले घूमने के लिए।
Image Courtesy: Wikipedia
अगर आपको कैफे में बैठकर घंटों तक कॉफी पीते हुए बुक्स पढ़ने का शौक है तो आपको इस गली में जरूर जाना चाहिए। साउथ दिल्ली में साकेत के पास मौजूद इस गुमनाम गली में एक से बढ़कर एक कैफे हैं। यहां कई लेखक अपनी बुक्स भी लॉन्च करने आते हैं। इसके अलावा ये कैफे बेहद ही खूबसूरत नजर आते हैं और इन कैफे में बजने वाले म्यूज़िक के क्या कहने!
Read more: इंडिया के अलावा आप अपने girl gang के साथ इन 4 देशों में कर सकती हैं ट्रिप प्लान
Image Courtesy: Wikipedia
नॉर्थ दिल्ली में मौजूद Majnu Ka Tila बड़ी तादाद में तिब्बती शरणार्थियों का डेरा है। यहां स्थित मोनास्ट्री की खूबसूरती से आपको प्यार हो जाएगा। इस एरिया को लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है।
Image Courtesy: Wikipedia
पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में मौजूद है उर्दू के मशहूर शायर मिर्जा गालिब की हवेली। यह हेरीटेज साइट बल्लिमरान के कासिम जान गली में मौजूद है। मुगलकालीन शैली में बनी इस हवेली की दीवारों पर गालिब की कविताएं और शायरी फ्रेम करके लगाई गई हैं। यहा टाइम इस्पेंड करने से बहुत ही ज्यादा सुकून मिलता है। यह जगह बेस्ट है अगर आपका अकेले टाइम इस्पेंड करने का मन हो तो।
Image Courtesy: Wikipedia
शॉपिंग के लिए दिल्ली की फेमस जगहों में से एक है यह जगह। जिन लड़कियों को शॉपिंग का क्रेज़ होता है वो यहां एक बार जरूर आती हैं। साउथ दिल्ली में स्थित इस जगह में कई नामी-गिरामी फैशन डिजाइनर्स के शोरूम और बूटीक हैं। इसके अलावा यहां के कैफे भी काफी पॉपुलर हैं।
Read more: अगर आपने नहीं की है कभी solo travelling तो आप इन चार बातों से हैं अनजान
वैसे तो यह एक गांव है लेकिन यहां घूमने में टाइम कब गुजर जाता है, इस बात का पता ही नहीं चलता है।
Image Courtesy: Wikipedia
इस दरगाह की कव्वाली अगर आप एक बार सुन लेंगी तो बार-बार इसे सुनना चाहेंगी। फिल्म Rockstar तो आपने देखनी होगी जिसमें बहुत सही तरीके से दिखाया गया है कि इस दरगाह की कव्वाली किस हद तक सुकून दे सकती है। आपको भी एक ही बार सही यहां जरूर जाना चाहिए। वैसे इस दरगाह के आसपास खाने के लिए बहुत कुछ हैं तो आप आपस लौटते टाइम टेस्टी फूड का मजा भी ले सकती हैं।
अगर इस वीकेंड आप फ्री हैं तो बस देर किस बात की अपना बैग और कैमरा उठाएं और निकल जाएं दिल्ली की इन जगहों पर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए। अगर इस वैलेंटाइन डे आपके साथ आपका पार्टनर नहीं है तो आप दिल्ली की इन जगहों पर भी बेस्ट टाइम इस्पेंड कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।