अगर पानी के अंदर का म्यूजियम घूमने जाना है तो यूरोप जाएं। यहां एक म्यूजियम है जो पानी के अंदर बना है।
Updated:- 2018-01-20, 10:44 IST
आपने अभी हाल ही में खबरें सुनीं होंगी की जल्द ही दिल्ली के प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का मोम का पुतला लगेगा। इनसे पहले बहुत सारे सेलीब्रिटिज के भी मोम के पुतले इस म्यूजियम में लग गए हैं।
आगे औऱ भी सेलीब्रिटिज के पुतले लगेंगे और ये हमारे लिए अच्छी बात है कि हमारे इंडियन बॉलुड एक्ट्रेस दुनिया में इतने फेमस हो रहे हैं।
लेकिन आज हम इन सेलीब्रिटिज की बात नहीं कर रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं म्यूजियम की... क्योंकि म्यूजियम से हमें याद आया की जल्द ही यूरोप में दुनिया का पहला underwater museum शुरू होने वाला है। तो अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो हां घूमने जा सकती हैं।
स्पेन के कैनरी आइलैंड में ये म्यूजियम बना है। इस म्यूजियम का नाम Museo Atlantico है। यह म्यूजियम ब्रिटिश कलाकार जेसेन डीक्येरिज टेलर की कल्पना थी। उन्होंने इस म्यीजियम में रखे जाने वाले सभी मुर्तियों को बनाने के लिए कलाकारों ने इस आइलैंड पर दो साल बिताए। ये म्यूजियम समुद्र की सतह से 12 से 15 मीटर नीचे है।
ये आइलैंड समुद्र की दुनिया को देखने के लिए बनाया गया है। हर किसी ने बाहर की दुनिया तो देखी होगी लेकिन समुद्र के नीचे की दुनिया शायद ही किसी ने देखी होगी। समुद्र जितना काफी सुन्दर और खूबसूरत लगता है। आप इस म्यूजियम को देखेंगी तो ही खुश हो जाएंगी। इस म्यूजियमम की एक झलक आप इस वीडियो में भी देख सकती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ही आपको पता चल जाएगा कि समुद्र को समझने की कोशिश जितना करेंगे उतना ही नया पाएंगे।
ये म्यूजियम 100 साल तक बना रहेगा। पूरे यूरोप और अटलांटिक में पहला ऐसा म्यूज़ियम होगा, जिसे 100 साल बने रहने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है। इस म्यूजियम में लगभग 200 कलाकृतियां बनी हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो फिर से एक बार देखेँ।
Producer- Rohit Chavan
Editor- Anand Sarpate
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।