herzindagi
best food festivals

Famous Food Festivals: फूड लवर्स को जरूर पता होने चाहिए वर्ल्ड के इन फेमस फूड फेस्टिवल के नाम

World Famous Food Festivals: यदि आप फूड लवर हैं तो आपको अपने शहर के प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ दुनिया के फेमस फूड फेस्टिवल्स के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर फूड फेस्टिवल के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-18, 14:24 IST

दुनियाभर में आपको खाने-पीने के शौकीन लोग तो मिल जाएंगे। हर जगह की अपनी फेमस डिश तो होती है। यह बात हम सभी जानते हैं, लेकिन इसके अलावा देश और विदेशों में कई जगहों पर फूड फेस्टिवल का भी आयोजन होता रहता है। यह फेस्टिवल हर साल आयोजित किए जाते हैं। जहां हजारों की संख्या में लोग भाग भी लेते हैं। यह फूड फेस्टिवल अलग-अलग देशों की संस्कृति और परंपराओं से भी आपको रूबरू कराते हैं। इन फूड फेस्टिवल में कुछ जगहों पर तो फ्रूट्स या सब्जियों के साथ अलग-अलग तरह की फनी एक्टिविटी भी होती हैं। इनमें से बहुत के बारे में तो आप लोग भी जानते हो होंगे। 

दुनिया के फेमस फूड फेस्टिवल 

आज हम आपको इस आर्टिकल में विश्व के कुछ फेमस फूड फेस्टिवल की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। यह कब और कहां सेलिब्रेट किए जाते हैं।

द बैटल ऑफ ऑरेंजेस, इटली (The Battle of the Oranges, Itly)

orange fes

बैटल ऑफ ऑरेंज या संतरे की लड़ाई के नाम से फेमस यह फेस्टिवल इटली के उत्तरी शहर इवरिया में हर साल मनाया जाता है। इस दौरान हजारों लोग एक-दूसरे पर संतरे फेंकते हैं। यह तीन दिनों तक चलता है। इसमें करीब 5 लाख संतरों का इस्तेमाल होता है। यह इटली का सबसे बड़ा फूड फेस्टिवल है। यह फेस्टिवल विद्रोह का प्रतीक है।

सैलून डू चॉकलेट (Salon Du Chocolat, France)

choclate festival

यह फेस्टिवल फ्रांस में हर साल आयोजित होता है। यह पेरिस चॉकलेट शो के नाम से भी फेमस है। जिसकी वजह से इस फेस्टिवल की शुरुआत पेरिस शहर से ही हुई थी। यह अक्टूबर और नवंबर के महीने मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में आपको मॉडल्स चॉकलेट ड्रेस को पहने रैंप वॉक करती नजर आती हैं। साल 1994 में शुरू हुआ यह दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट शो है।

ये भी पढ़ें: Solo Date Tips: सोलो डाइनिंग का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानिए कैसे करें प्लान

पिज्जा फेस्ट, इटली (Pizzafest, Itly)

pizza fes

इटली के नेपल्स में आयोजित होने वाला यह पिज्जा फेस्ट विश्व का सबसे बड़ा फूड फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल को मनाने का उद्देश्य पिज्जा की परंपरा और प्रामाणिकता को बढ़ावा देना होता है। यह हर साल सितंबर के महीने में आयोजित होता है।  इस फेस्टिवल में आपको 100 से भी ज्यादा वैरायटी के हर आकार के पिज्जा खाने को मिल जाएंगे। पीज्जाफेस्ट को फ्लोरेंस के के पियाजेल माइकल एंजेलो में सेलिब्रेट किया जाता है।

चिंचिला मेलन फेस्टिवल, ऑस्ट्रेलिया (Chinchilla Melon Festival, Australia)

water melon fes

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला चिंचिला मेलन फेस्टिवल सबसे पुराने फूड फेस्टिवल में से एक है। यहां हजारों की संख्या में तरबूज फेंकने और खाने की प्रतियोगिता होती है। इसको मनाने का उद्देश्य तरबूज़ के प्रति स्थानीय प्रेम और खेती को समर्पित करना है। इसे हर साल फरवरी के महीने में सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा यहां तरबूज से ड्रेसेस और कई एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपने कभी सुना है 'सेलेरिएक' का नाम? जानें इस अनोखी सब्जी से जुड़ी खास बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/meta ai/jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।