
AI Responsibility Campaign India: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' (India AI Impact Summit 2026) के दौरान भारत ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम किया है। एआई समिट के दौरान 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने एआई प्लेज में हिस्सा लिया। एआई प्लेज का मकसद लोगों को एआई के प्रति जागरुक करना है। इसमें भाग लेने वाले लोगों को डिजिटल बैज दिया जाएगा। आइए जानते हैं किन लोगों ने लिया इस AI प्लेज में किन लोगों ने सबसे ज्यादा लिया हिस्सा और क्या रहा चर्चा का विषय?

AI प्लेज वर्ल्ड रिकॉर्ड में देश के युवा और स्टूडेंट्स शामिल हुए। शपथ लेने वाले कॉटेंसटेंट को डिजिटल पोर्टल aipledge.indiaai.gov.in पर कुछ सवालों के जवाब देने थे, जो डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी और गलत सूचनाओं को रोकने जैसे विषयों पर आधारित थे।
इसे भी पढ़ें- क्या आप उदास या बोर होने पर करती हैं AI से बातचीत? जानिए कितना खतरनाक हो सकता है यह
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एडजुडिकेटर ने समिट में मौजूद रहकर इस उपलब्धि की पुष्टि की। मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को दर्शाता है जिसमें एआई को समाज की भलाई और जीवन को बेहतर बनाने के उपकरण के रूप में देखा गया है। इस समिट में गूगल के सुंदर पिचाई और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज भी शामिल हुए।
IndiaAI and Intel India earn GUINNESS WORLD RECORDS for most pledges received for an AI responsibility campaign in 24 hours. 🇮🇳 pic.twitter.com/kgyWhCt6eU
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) February 18, 2026
AI इम्पैक्ट समिट 2026 में, इंडिया ने ऑफिशियली "24 घंटे में AI रिस्पॉन्सिबिलिटी कैंपेन के लिए सबसे ज्यादा प्लेज" पाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 16 और 17 फरवरी के बीच, ठीक 250,946 वैलिड प्लेज रिकॉर्ड किए गए, जिससे 5,000 का ओरिजिनल टारगेट टूट गया। इसकी घोषणा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) के स्टॉल पर दिखाए गए रोबोटिक डॉग को लेकर हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ऑर्गेनाइजर को यूनिवर्सिटी का स्टॉल खाली कराना पड़ा।
इसे भी पढ़ें- India AI Summit 2026: भारत में चल रहे AI समिट का क्या है एजेंडा? यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- PIB
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।