Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:52 AM IST
herzindagi
image

Global Teacher Prize 2026: कौन हैं Rouble Nagi, जिन्हें मिला ‘ग्लोबल टीचर प्राइज’? ईनाम में मिलेंगे 1 मिलियन डॉलर

Global Teacher Prize 2026: भारतीय शिक्षक रूबल नागी ने ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 जीता है और दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में उन्हें दस लाख डॉलर का पुरस्कार मिला।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 12:19 IST

Rouble Nagi Global Teacher Prize 2026: भारतीय शिक्षक रूबल नागी ने ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 जीता है और दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में उन्हें दस लाख डॉलर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। जीईएमएस एजुकेशन द्वारा अपने दसवें संस्करण में प्रस्तुत यह पुरस्कार दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया। आइए नीचे लेख में जानते हैं यह रूबल नागी कौन है और यह अवॉर्ड क्यों दिया?

कौन हैं रूबल नागी? (Rouble Nagi Koun Hai)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rouble Nagi - रूबल नागी (@roublenagi)

रूबल नागी का जन्म 8 जुलाई, 1980 को जम्मू और कश्मीर में हुआ था। वह भारतीय कलाकार हैं जो मूर्तिकला, कला स्थापना और चित्रकला में विशेषज्ञता रखती हैं। साथ ही रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक हैं। साल 2017 में नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित होने वाली वह पहली कलाकार थीं। साथ ही वह 'द स्लम क्वीन' बुक की लेखिका हैं, जो 2022 में प्रकाशित हुई थी।

इसे भी पढ़ें- Kaun Hain Padma: कौन हैं पद्मा, जिन पर जारी क‍िया गया डाक टिकट? रजनीकांत ने भी घर बुलाकर गिफ्ट की सोने की चेन

रूबल नागी को क्यों दिया गया अवार्ड? (Why was the award given to Rubal Nagi)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rouble Nagi - रूबल नागी (@roublenagi)

भारत की रूबल नागी अपने पढ़ाने के तरीके और समाज के सबसे वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। रूबल नागी को दीवारों को इंटरैक्टिव शैक्षिक भित्ति चित्रों में बदलने के लिए सम्मानित किया गया, जो पढ़ने, लिखने, अंकगणित के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता भी सिखाते हैं।

रूबल नागी का सफर (Teacher Rouble Nagi Journey)

24 साल पहले रूबल नागी ने केवल 30 बच्चों के साथ एक छोटे से कमरे से अपने सफर की शुरूआत की थी और आज उनकी संस्था रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन पूरे भारत में 800 से ज्यादा एजूकेशन सेंटर चला रही है। इन सेंटर पर ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाता है, जिन्हें कभी पढ़ने का मौका नहीं मिला और वह कभी स्कूल नहीं गए हैं।

रूबल नागी के पढ़ाने का तरीका बेहद खास

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rouble Nagi - रूबल नागी (@roublenagi)

रुबल नागी का पढ़ाने का तरीका हर किसी से अलग है। वो झुग्गी-झोपड़ियों और सार्वजनिक जगहों की जगह दीवार पर शैक्षिक भित्ति ड्राइंग बनाती हैं। इसके जरिए बच्चों को साक्षरता, मैथ्स, साइंस और हिस्ट्री जैसे सब्जेक्ट्स को आसान भाषा में समझाया जाता है।

ग्लोबल टीचर प्राइज कहां आयोजित किया जाता है? (Where is Global Teacher Prize held?)

रूबल नागी को यह अवॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में दिया गया। यह सम्मेलन हर साल होता है, जिसमें दुनिया भर के नेता और विशेषज्ञ आते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Niki Prasad Kaun Hai: कौन हैं निकी प्रसाद, जिन्होंने WPL 2026 में खेली दमदार पारी?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Instagram (Rouble nagi)


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।