herzindagi
Fascinating Facts about Pizza

पिज्जा बड़े चाव से खाते हैं लेकिन उसके बारे में कितना जानते हैं आप? जानें फन फैक्ट्स

पिज्जा आपका भी फेवरेट स्नैक होगा, है न! अच्छा बताइए आप पिज्जा के बारे में क्या जानते हैं? इससे जुड़े ऐसे कई दिलचस्प किस्से हैं, जो आपको शायद न पता हो तो चलिए हमसे जान लीजिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-09, 15:47 IST

ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें शायद पिज्जा नहीं पसंद होगा। मजेदार टॉपिंग्स और तरह-तरह की चीज से तैयार यह स्नैक हर पार्टी की शान होता है। आप कई बाहर रेस्तरां में भी जाओ तो पिज्जा ही पहले ऑर्डर करते हैं। उसके बाद बाकी चीजों का नंबर आता है। 

मगर क्या आपको पता है कि पिज्जा कितना स्पेशल है। इसका कनेक्शन शाही घराने से भी जुड़ा है। इतना ही नहीं, पिज्जा को लेकर कितने सारे रिकॉर्ड्स भी बने हैं। क्या आपको पिज्जा पसंद है? अगर हां, तो आप पिज्जा के बारे में कितने फैक्ट्स जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपके साथ कुछ मजेदार फैक्ट्स शेयर करने जा रहे हैं, इसे आप भी जरूर पढ़ें। 

1. सदियों पुराना है इतिहास

history of pizza

अगर आपको लगता है कि पिज्जा 30-40 साल पहले से बनने लगा और पसंद किया जा रहा है, तो आप गलत हैं। पिज्जा सदियों से लोगों की पसंद बना हुआ है। आज इसे बनाने का तरीका अलग हो गया और कई सारे वर्जन आ गए हैं, लेकिन आपको बता दें कि यूनानियों, मिस्र के लोगों और रोमन्स  विभिन्न टॉपिंग के साथ फ्लैटब्रेड के अपने पिज्जा वर्जन तैयार करते थे। यूनानी हर्ब्स, प्याज और लहसुन की टॉपिंग्स वाली फ्लेटब्रैट बेक किया करते थे और फिर उसका मजा लिया करते थे। पिज्जा की जड़ें भले ही नेपल्स, इटली में बताई जाती हैं, जहां 18वीं सदी के बाद इसे एक प्रॉपर आकार और चीज के साथ बनाना तैयार किया गया, लेकिन इसे इससे पहले से अलग-अलग अंदाज में खाया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pizza Recipe: मैदे से नहीं अब मूंग दाल से बनाएं पिज्जा, हेल्थ के साथ स्वाद का डोज़ भी होगा

2. मार्गेरिटा पिज्जा का शाही कनेक्शन

आज शायद सबसे ज्यादा पिज्जा किसी को मार्गेरिटा ही पसंद आता है। क्या आपको पता है कि इसका कनेक्शन शाही घराने से है। इतना ही नहीं, इस पिज्जा को नाम भी एक रानी का मिला है। जी हां, मार्गेरिटा पिज्जा का नाम सेवॉय की रानी मार्गेरिटा के नाम पर रखा गया है। 1889 में रानी ने नेपल्स की यात्रा की थी और उन्हें इतालवी ध्वज के रंगों को प्रतिबिंबित करने के लिए डिजाइन किया गया एक पिज्जा सर्व किया गया। इसके ऊपर टमाटर, मोजरेला चीज और बेसिल की टॉपिंग थी। इस पिज्जा का नाम उनके सम्मान में रखा गया और यह इतालवी राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया।

3. सांस्कृतिक प्रतीक का रूप है पिज्जा

पिज्जा की अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू हुई। इतालवी आप्रवासियों ने 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में अपनी पाक परंपराओं को अमेरिका तक लाया। हालांकि, 1940 और 1950 के दशक तक, पिज्जेरिया के विस्तार और पिज्जा डिलीवरी सर्विस के आविष्कार के साथ, पिज्जा अमेरिकी व्यंजनों का मुख्य हिस्सा बन गया।

4. नाश्ते में खाया जाता है पिज्जा

pizza facts

संयुक्त राज्य अमेरिका में पिज्जा एक लोकप्रिय नाश्ता बन गया था। अमेरिकन पिज्जा कम्युनिटी के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 36% पिज्जा प्रेमी नाश्ते में भी यही खाना पसंद करते हैं। पिज्जा के आविष्कार के बाद इसे एक वर्सेटाइल फूड आइटम की तरह पेश किया गया और माने जाने लगा कि इसे दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है। अमेरिका में बेकन वाली टॉपिंग्स वाला पिज्जा ज्यादा लोकप्रिय है।

5. सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड

अब तक का सबसे बड़ा पिज्जा दिसंबर 2012 में रोम, इटली में बनाया गया था। इसे पहले रोमन सम्राट ऑक्टेवियन ऑगस्टस को श्रद्धांजलि देने के लिए "ओटाविया" नाम दिया गया। इस पिज्जा का माप 1261.65 वर्ग मीटर (13,580.28 वर्ग फीट) था। यह सबसे बड़ा पिज्जा स्वस्थ खाने को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया था। इसके अलावा, सबसे बड़े पिज्जा बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जनवरी 2023 में लॉस एंजिल्स में दर्ज किया गया था।

6. दुनिया भर में अनोखे टॉपिंग

मार्गेरिटा और पेपरोनी जैसे क्लासिक पिज्जा के बारे में सब जानते थे। मगर इसकी लोकप्रियता के साथ ही इसकी टॉपिंग्स भी बदल गई। लोग अपनी पसंद के अनुसार इसमें एक्सपेरिमेंट करने लगे। जापान में पिज्जा को स्क्विड या मेयोनेज के साथ परोसा जाता है, जबकि भारत में पनीर और तंदूरी चिकन जैसे टॉपिंग लोकप्रिय हैं। स्वीडन में आपको स्मोक्ड सैल्मन और क्रीम चीज जैसे टॉपिंग वाले पिज्जा मिल सकते हैं। ये तरह-तरह की टॉपिंग्स वाले पिज्जा क्षेत्रीय पसंद और स्वाद को दर्शाते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानें कैसे बनाएं परफेक्ट पिज्जा बेस

7. कनाडा की देन है हवाईयन पिज्जा

यह आम धारणा है कि अनानास और हैम से बने हवाईयन पिज्जा का आविष्कार हवाई में हुआ था मगर ऐसा नहीं है। इसे सैम पैनोपोलोस ने बनाया था, जो एक ग्रीक आप्रवासी थे और चैथम, ओंटारियो, कनाडा में एक पिज्जेरिया के मालिक थे। 1962 में पैनोपोलोस और उनके भाइयों ने अपने पिज्जा में डिब्बाबंद अनानास डालकर प्रयोग करने का फैसला किया, जिससे एक अनोखा और कॉन्ट्रोवर्शियल फ्लेवर कॉम्बिनेशन बना, जिसे बाद में हवाईयन पिज्जा के रूप में जाना जाने लगा।

इसके अलावा पिज्जा एक ऐसा स्नैक है जिसे स्पेस में भी सर्व किया जा चुका है। इसका एक म्यूजियम तक बना है। ऐसे कई अन्य फैक्ट्स हैं, जो पिज्जा के बारे में रोचक जानकारी देते हैं। 

 

आपको इनमें से कौन-सा फैक्ट सबसे ज्यादा अजीब लगा, हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।