Why Tilari Ghat Is So Famous: घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। खासकर, नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना हर घुमक्कड़ को पसंद होता है। इसलिए कई लोग अनदेखी जगहों की तलाश करते रहते हैं।
तिलारी घाट भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। कहा जाता है कि अगर इस घाट को कोई एक बार एक्सप्लोर कर लिया, तो वो कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको तिलारी घाट की खासियत और इसके आसपास में मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
तिलारी घाट की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह घाट महाराष्ट्र में मौजूद है। तिलारी घाट महाराष्ट्र के चांदगढ़ क्षेत्रों को सिंधुदुर्ग के डोडामार्ग को जोड़ने का काम करता है।
तिलारी घाट महाराष्ट्र के पुणे और गोवा को भी जोड़ने का काम करता है। इसलिए कई लोग कोल्हापुर से गोवा या पुणे जाने के लिए तिलारी घाट से भी होकर जाना पसंद करते हैं। इस घाट को महाराष्ट्र और गोवा का सीमावर्ती क्षेत्र भी बोला जाता है।
इसे भी पढ़ें: Famous Waterfalls: कर्नाटक के इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर आपका घूमना है बेकार
तिलारी घाट महाराष्ट्र और गोवा सीमा पर मौजूद एक ऐसी जगह है, जहां घूमना कई लोगों का सपना होता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने तिलारी घाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
तिलारी घाट की सबसे बड़ी खासियत है, यहां के अद्भुत नजारे। घाट की ऊंचाई से आसपास का नजारा कमाल का दिखाई देता है। मानसून में यह जगह स्वर्ग का काम करती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इस घाट को जन्नत माना जाता है। इस घाट में मौजूद वॉटरफॉल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं।
तिलारी घाट में आप अद्भुत दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। जी हां, इस घाट के नाम से ही फेमस तिलारी घाट व्यू पॉइंट से आप मनमोहक और लुभावने नजारों को देख सकते हैं। व्यू पॉइंट से आपको बादलों से ढके पहाड़ और हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।
तिलारी घाट में लुभावने दृश्यों को देखने के साथ-साथ आप ट्रैकिंग और हाईकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां आप मानसून ट्रैकिंग के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, तिलारी घाट में आप कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
तिलारी घाट अपनी खूबसूरती के के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए कई लोग कोल्हापुर से गोवा जाने के समय तिलारी घाट के रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा, कोल्हापुर टू पुणे, और पुणे से सिंधुदुर्ग के लिए जाते वक्त कई लोग तिलारी घाट से ही गुजरते हैं। मानसून में यहां सबसे अधिक पर्यटक लॉन्ग ड्राइव के लिए पहुंचते हैं।
तिलारी घाट पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप महाराष्ट्र के किसी भी शहर से पहुंच सकते हैं। तिलारी घाट के आसपास में महाराष्ट्र का सबसे प्रमुख शहर कोल्हापुर है, जो करीब 134 किमी है। इसके अलावा, तिलारी घाट गोवा के पणजी शहर से करीब 64 किमी की दूरी पर मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],kunal_ghatge_09/Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।