जोधपुर में घरों का रंग नीला क्यों होता है? जानें इसके पीछे की कहानी

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जोधपुर में सभी घरों को नीले रंग से क्यों पेंट किया जाता है तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।

 

know why jodhpur houses painted in blue colour

Blue City Of India: राजस्थान में कुछ ऐसे शहर मौजूद जिन्हें कई लोग उनके उपनाम से भी जानते हैं। जैसे-जयपुर को पिंक सिटी, जैसलमेर को गोल्डन सिटी और उदयपुर को व्हाइट सिटी के नाम से जाना जाता है।

लेकिन जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर के अलावा राजस्थान का एक ऐसा भी शहर है जिसे कई लोग 'नीले रंग का शहर' यानी ब्लू सिटी के नाम से भी जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जोधपुर के बारे में। ऐसे में अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि जोधपुर के लगभग सभी घर नीले रंग से ही क्यों पेंट किया जाता है तो फिर आपका जवाब क्या होगा?

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर जोधपुर से सभी घरों को नीले रंग से ही क्यों पेंट किया जाता है? आइए जानते हैं।

घरों को नीले रंग से पेंट करने का कारण

why jodhpur houses painted in blue colour blue city

ब्लू सिटी यानी जोधपुर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। इस खूबसूरत को राव जोधा ने बसाया था। कहा जाता है कि मध्यकाल इस खूबसूरत शहर को बहुत पहले मारवाड़ नाम से भी जाना जाता था।

ब्लू सिटी कहने के पीछे पहला कारण यह बताया जाता है कि इस शहर के कई घरों और महलों में नीले रंग के पत्थर लगे हुए हैं जिसकी वजह से इसे नीले रंग का शहर बोला जाता है।

इसे भी पढ़ें:Mother's Day: मां के साथ दिल्ली के पास इन बेहतरीन हिल्स स्टेशन पर घूमने पहुंचें

भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है

blue city of india

जोधुपर में मौजूद सभी नीले रंग के घरों को भगवान शिव के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। कई लोगों का मानना है कि नीला रंग भगवान शिव से जुडा हुआ है। एक अन्य मिथक है कि जब समुद्र मंथन के दौरान भगवान शंकर ने विष पिया था तो उनका शरीर नीला हो गया था। इसी वजह से जोधपुर स्थानीय लोग अपने घरों को नीले रंग से पेंट करवाते हैं।(जोधपुर में घूमने की जगह)

गर्मी से दूर रखने के लिए

jodhpur houses painted in blue colour

राजस्थान के लगभग हर शहर में गर्मी कुछ अधिक ही पड़ती है। कई शहरों में तापमान लगभग 40 डिग्री के पर चला जाता है। ऐसे में माना जाता है कि गर्मी के मौसम में घरों को ठंडा रखने में नीला रंग मदद करता है। इसके अलावा अन्य लोगों का यह भी कहना है कि नीला रंग सूर्य की किरणों को रोकता है। इसी वजह से सभी घरों को नीले रंग से पेंट किया जाता है।(जोधपुर जाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल)

इसे भी पढ़ें:बद्रीनाथ में ठहरने के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते आश्रम और गेस्ट हाउस

खूबसूरत नजारा दिखाई देता है

blue city

जोधपुर का मेहरानगढ़ एक विश्व प्रसिद्ध फोर्ट है। जब फोर्ट के ऊपरी हिस्से से नीले रंग में पेंट घरों को देखा जाता है तो बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इसलिए जब भी कोई सैलानी जोधपुर घूमने जाता है तो मेहरानगढ़ फोर्ट से जोधपुर का खूबसूरत नजारा जरूर देखने पहुंचता है।

Recommended Video

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP