राजस्थान का जोधपुर शहर देश के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है और भारत के लिए ये गौरव की बात है कि इसे दुनिया के 10 उभरते हुए ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल किया गया है। पूर्वी यूरोप और एशिया के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स के साथ रॉयल पैलेसेस के लिए मशहूर इस शहर को भी उभरते हुए ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स में शामिल किया गया है, जहां सैर करने पर अद्भुत अनुभव महसूस किए जा सकते हैं।
राजस्थान की लोकसंस्कृति और यहां का आर्कीटेक्टर यहां आने वाले सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। यहां की कुदरती खूबसूरती और बेहतरीन लैंडस्केप्स देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। इस शहर में दूर-दूर तक नजर आते आसमानी रंग के घर, मेहरानगढ़ जैसी ऐतिहासिक इमारत, उम्मेद भवन पैलेस और मेंडोर गार्डन्स यहां के मेन अट्रैक्टशन्स हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया के किन ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स को यह शहर दे रहा है टक्कर
माल्टा का Il Gzira
माल्टा के उत्तरी पूर्व तट पर स्थित Il Gzira के नजारे बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। यहां का Fort Manoel सन 1726 में बना था, जिसे देखने के लिए टूरिस्ट् लालायित रहते हैं। यहां जाने पर आपको यहां के समृद्ध इतिहास के बारे में पता चलता है। यहां आप बेहतरीन खाने का मजा ले सकती हैं और खूबसूरत एंबियंस एंजॉय कर सकती हैं।
वियतनाम का Ninh Binh
Ninh Binh वियतमान का ऐसा डेस्टिनेशन है, जो चारों ओर से हरा-भरा नजर आता है। यह जगह काफी शांत है और हनोई से कुछ घंटों की दूरी पर है। इस शहर के बाहर पहाड़, नदियां, गुफाएं, चावल के खेत और पेगोडा देखे जा सकते हैं। यहां अगर नाव की सवारी की जाए तो इन खूबसूरत नजारों को हमेशा के लिए अपने यादों में शामिल किया जा सकता है।
अर्जेंटीना का साल्टा
औपनिवेशिक काल का साल्टा अर्जेंटीना की एंडीज पर्वतमाला पर बसा है। यहां आपको सुनहरे अतीत से लेकर मॉर्डनाइजेशन तक हर तरह के रंग नजर आ जाएंगे। चाहें यहां का जूलियो प्लाजा घूमना हो या फिर शहर के बीचोंबीच बने पब्लिक स्क्वेयर को देखने का एक्सपीरियंस लेना हो, ये जगहें सैलानियों को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा यहां का सैन फ्रांसिस्को चर्च, ऐतिहासिक चर्च और मठ सन 1600 के बने हुए हैं।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट
South Korea का Seogwipo
दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप का सबसे बड़ा शहर है Seogwipo, इस जगह की खास बात ये है कि यह ज्वालामुखी के करीब का समुद्र तट है। अगर आप घूमने की शौकीन हैं तो यह जगह आपको निश्चित रूप से पसंद आएगी। यहां दूर-दूर तक पानी बिल्कुल साफ नजर आता है। इसीलिए यहां स्कूबा डाइविंग करना बहुत अच्छा लगता है। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है तो आप माउंट हलासन का रुख कर सकती हैं। अगर आपको झरने देखना पसंद है तो आप पास ही के Cheonjiyeon और Jeongbang Falls देखने भी जा सकती हैं। दिनभर सैर करने के बाद यहां आपको टेस्टी फूड के ढेर सारे ऑप्शन मिलते हैं। यहां आपको ट्रडीशनल कोरियन के भी बढ़िया विकल्प मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
पोलैंड का Swinoujscie
बाल्टिक सी के निकट स्थित यह काफी खूबसूरत बंदरगाह है। अगर आपको समुद्री तटों के करीब घूमना अच्छा लगता है, तो यह जगह निश्चित रूप से आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी। यहां के समृद्ध इतिहास, Museum of Sea Fishery की सैर और अद्भुत प्राणियों के बारे में दिलचस्प जानकारियां मिलने पर भी आप एक्साइटेड फील करेंगी। अतीत के दिनों को ताजा करने के लिए आप यहां के 19वीं सदी में बने लाइट हाउस की सैर करने भी जा सकती हैं। साथ ही यहां वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा लिया जा सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों