Hidden Places In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश देश का एक प्रमुख राज्य है। इस खूबसूरत राज्य को वैदिक काल में ब्रह्मर्षि देश या मध्य देश कहा जाता था।
उत्तर प्रदेश एक तरफ गौतम बुद्ध, याज्ञवल्कय, वशिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मिकी जैसे महान व्यक्तियों का गढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ ब्रिटिश काल में यह राज्य यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से भी जाना जाता था।
उत्तर प्रदेश जिस तरह अपने दिलचस्प इतिहास को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है, ठीक उसी तरह इस राज्य में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं।
उत्तर प्रदेश की धरती पर हजारों शहरों की तरह बटेश्वर भी एक ऐसा शहर है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई ऐतिहासिक तथ्यों के लिए जाना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बटेश्वर की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बटेश्वर की खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि बटेश्वर उत्तर प्रदेश के किस जिले में मौजूद है। दरअसल, यहां खूबसूरत शहर ताजमहल की नगरी यानी आगरा जिले में पड़ता पड़ता है।
यमुना नदी के तट पर मौजूद बटेश्वर शहर आगरा से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यह आगरा की पूर्वी और आखिरी तहसील है।
इसे भी पढ़ें: मेरठ की इन जगहों पर बच्चों के एंट्री पर लगती है कम फीस, गांधी जयंती की छुट्टी पर ले जाएं घुमाने
बटेश्वर की खासियत किसी एक चीज में समाहित नहीं है। जी हां, यह शहर कई खूबसूरत चीजों को समेटे बैठा है। पहला- इस शहर को मंदिरों का घर के नाम से जाना जाता है।
दूसरा-यमुना नदी के किनारे स्थित बटेश्वर को सबसे अधिक बटेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। तीसरा- यह शहर भगवान शिव को समर्पित भी माना जाता है।
चौथा- इस शहर में बनाने वाली नदी के बारे में कहा जाता है कि यह एक ऐसा शहर है, जहां यमुना नदी सीधा नहीं, बल्कि उल्टा बहती है। पांचवा- यहां पर हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज के मौके पर बहुत बड़ा मेला लगता है।
बटेश्वर में ऐसी कई शानदार और चर्चित जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां घूमने के बाद बटेश्वर की खूबसूरती और इतिहास को करीब से जान भी जाएंगे।
बटेश्वर में किसी चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बटेश्वर मंदिर ही पहुंचते हैं। इस मंदिर का इतिहास करीब 400 साल पुराना बताया जाता है। कई लोगों का मानना है कि इसका निर्माण भदावर वंश के राजा बदन सिंह ने करवाया था।
बटेश्वर परिसर के बारे में कहा जाता है कि यहां 10-20 नहीं, बल्कि 100 ऐसे मंदिर हैं, जो सैलानियों को आकर्षित करते हैं। इसलिए यहां सबसे अधिक सैलानियों की भीड़ रहती हैं। यह मंदिर इस शहर का लैंडमार्क भी भी माना जाता है।
बटेश्वर में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक केंद्र को कई लोग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केंद्र के नाम से भी जानते हैं। यह इस शहर का एक चर्चित पर्यटक केंद्र भी है।
अटल बिहारी सांस्कृतिक केंद्र एक खूबसूरत पार्क में मौजूद हैं, जहां सैलानियों घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस खूबसूरत पार्क में आप सुकून का पल बिता सकते हैं। सुबह-शाम यहां सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की इन 3 जगहों पर घूमने आते हैं विदेशी पर्यटक, World Tourism Day पर होती है भीड़
यह तो जान ही चुके होंगे कि बटेश्वर यमुना नदी के किनारे स्थित है। जिस तरह यमुना नदी इस शहर की जरूरतों को पूरी करती हैं, ठीक उसी तरह यह सैलानियों को भी आकर्षित करती है।
यमुना नदी के किनारे-किनारे ऐसे कई घाटों का निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक सुकून से बैठ सकते हैं और नदी की ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। नदी के किनारे से आप बटेश्वर मंदिर की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें।इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@santosh_ak_pizza_agra,dev.shah.bajaj/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।