Countries Celebrate Republic Day Like India: अच्छा..! यह हम सभी जानते हैं कि भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे मनाया जाता है। इस दिन देश भर में भारतीय संविधान लागू हुआ था।
अगर आपसे यह पूछा जाए कि भारत के अलावा अन्य कौन-कौन से देश में रिपब्लिक डे मनाया जाता है और क्यों मनाया जाता है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद आप कुछ समय के लिए इधर-उधर सर्च करने लगेंगे।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि विश्व के कौन-कौन से देश में रिपब्लिक डे मनाया जाता है, तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। जिन देशों में रिपब्लिक डे मनाया जाता है, उस लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश भी शामिल है।
इटली (Italy)
विश्व के सबसे खूबसूरत देश का नाम लिया जाता है, तो कई लोग इटली का नाम जरूर लेते हैं। जी हां, दक्षिणी यूरोप में स्थित इटली हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह खूबसूरत देश भूमध्य सागर के मध्य में स्थित है, जिसके चलते यहां भारतीय पर्यटक भी पहुंचते हैं।
इटली एक ऐसा देश है, जहां भारत की तरह रिपब्लिक डे माना जाता है। हालांकि, इटली में रिपब्लिक डे को 'फेस्टा डेला रिपब्लिका' के नाम से जाना जाता है। इटली में फेस्टा डेला रिपब्लिका 2 जून को मनाया जाता है। यहां भी भारत की तरह रिपब्लिक डे का जश्न मनाया जाता है।
फिलीपींस (Philippines)
दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित फिलीपींस एक खूबसूरत देश है। इस देश की खूबसूरती देखने भारी संख्या में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते हैं। यहां अन्य देशों से भी पर्यटक समुद्री नजारा और नाइटलाइफ को देखने के लिए पहुंचते हैं।
फिलीपींस, एशिया में स्थित ऐसा भी देश है, जहां भारत की तरह रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया जाता है। फिलीपींस में रिपब्लिक डे को 'अरव न्ग रिपब्लिकांग फिलिपिनो' कहा जाता है और यह 23 जनवरी को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इससे पहले 4 जुलाई को अरव न्ग रिपब्लिकांग फिलिपिनो मनाया जाता था। रिपब्लिकांग फिलिपिनो के खास मौके पर फिलीपींस की कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।
तुर्की (Turkey)
यूरेशिया में स्थित तुर्की एक खूबसूरत देश है। तुर्की को कई टर्की के नाम से भी जानते हैं। टर्की, यूरेशिया में स्थित एक ऐसा देश है, जहां हर महीने हजारों की संख्या में भारतीय घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस देश में स्थित हागिया सोफ़िया इमारत पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
तुर्की में भी भारत की तरह रिपब्लिक डे मनाया जाता है। तुर्की में हर साल 29 अक्टूबर को रिपब्लिक डे मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस खास मौके पर हर साल तुर्की में वार्षिक समारोह का आयोजन होता है। यहां भी भारत की तरह परेड होती है।
पाकिस्तान (Pakistan)
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भले की विश्व में चर्चा का केंद्र बना रहा है, लेकिन यह देश भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। इस देश में ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
भारत की तरह पाकिस्तान में भी रिपब्लिक डे मनाया जाता है। जी हां, पाकिस्तान में हर साल 23 मार्च को रिपब्लिक डे यानी पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है। भारत की रह यहां भी परेड होती है, जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:Republic Day पर दिल्ली में परेड देखने के सिवा और कहां जा सकते है आप, जानें
नेपाल (Nepal)
नेपाल एक खूबसूरत देश है। यह भारत का पड़ोसी देश भी है। नेपाल भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है, जहां हर दिन हजारों की संख्या में भारतीय लोग घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
भारत की तरह नेपाल में भी रिपब्लिक डे मनाया जाता है, जिसे नेपाली लोग नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य भी बोला जाता है। नेपाल में 28 मई को रिपब्लिक डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर राजधानी काठमांडू में औपचारिक परेड होती है। परेड देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों