herzindagi
weirdest food around the world

दुनिया भर में खाए जाते हैं ये अजीब-गरीब व्यंजन, जानकर आ जाएगी उल्टी

कहीं चीटियों की चटनी खाई जाती है, तो कुछ लोग मछली की आंख खाते हैं। ऐसे ही अजीबो-गरीब पकवान दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 08:20 IST

अगर आपसे पूछा जाए कि खाने में क्या पसंद है, तो आप में से कुछ लोग वेजिटेरियन डिशेज का नाम लेंगे और कुछ नॉन-वेजिटेरियन डिशेज को चुनेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी जगह हैं जहां के लोग बहुत ही विचित्र और अजीबो-गरीब व्यंजनों को खाना पसंद करते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी मगर कुछ जगहों पर बड़े मकड़े को फ्राई करके खाते हैं। कहीं पर लोकस्ट्स को फ्राई करते हैं। चींटी के अंडों का सूप पीते हैं और कुछ लोग मछली की आंखें खाते हैं। अगर आपको यह सब मजाक लग रहा है, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये सारी बातें एकदम सच हैं। आइए आपको बताएं उन देशों के बारे में जहां ये सारी चीजें बनती हैं और बहुत चाव से खाई जाती हैं।

1. टिड्डियां, इजराइल

fried locucts in israel

बारिश होते ही टिड्डियों का आतंक हमें परेशान करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टिड्डियों को स्नैक रूप में इजराइल में खाया जाता है। इसे प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है, इसलिए इजराइली इन कीटों को खाकर दो पक्षियों को मारते हैं। उनके स्ट्रीट फूड में तले हुए और चॉकलेट में डिप टिड्डियां सर्व की जाती हैं और लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। आपको इजराइली कैफेज के मेनू में ये जरूर शामिल दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: आइए जानते हैं भारत के 9 सबसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में

2. चींटी के अंडों का सूप, लाओस

चींटी देखते ही जहां आप और हम चीखने लगते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं कि इसके अंडों का सूप पीते हैं। जी हां, इतना ही नहीं, यह एक लोकप्रिय डिश है। इसमें स्नेकहेड फिश, लहसुन, लेमन ग्रास, नींबू का रस, टमाटर आदि डालकर बनाया जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस नाम की एक बुक एक फूड टूरिस्ट ने भी लिखी थी।

3. फ्राइड टैरंटुला, कंबोडिया

fried spiders

यह 8 पैरों वाली बड़ी मकड़ी कितनी डरावनी लगती है। किसी के आंखों के सामने यह आ जाएं तो आदमी टस से मस न हो, लेकिन इन्हें भी फ्राई करके खाने का रिवाज है।

कंबोडिया के स्थानीय लोगों को इसे स्नैक के रूप में खाना बहुत ज्यादा पसंद है। वहां के लोगों को टैरंटुला इतना पसंद है कि कंबोडिया में एक टाउन का नाम स्पाइडरविला सिर्फ इस कारण से रख दिया गया है, क्योंकि वहां के लोगों को फ्राई की हुई मकड़ी खाना बहुत पसंद है।

4.टूना आई बॉल्स, जापान

इसी तरह जापानी लोग सिर्फ मछली नहीं, बल्कि उसकी आंख खाना बहुत पसंद करते हैं। वहां टूना आई बॉल्स खाना बहुत पसंद है। आप जापान के किसी भी रेस्तरां में चले जाएं वहां टूना आई बॉल्स की अलग-अलग डेलिकेसी मेनू में जरूर दिखेंगी। कुछ रेस्तरां में आई बॉल्स को फ्राई करते हैं और कुछ लोग इसे सूप में डालकर खाते हैं।

इसे भी पढ़ें: कहीं बन रही दूध वाली मैगी तो कहीं कोल्ड ड्रिंक वाला ऑमलेट, बहुत ही अजीब हैं ये 5 वायरल फूड्स

5. लाल चींटी की चटनी, भारत

red ant chutney

यह कहीं और नहीं बल्कि भारत में होता है। जी हां, आपको भी जानकर हैरानी जरूर हुई होगी लेकिन ऐसा सच में होता है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में लाल चींटी की चटनीखाई जाती है। इसे काई चटनी कहते हैं और इसकी लोकप्रियता के कारण ही इसे जीआई टैग दिया गया है। इसे लहसुन, चींटी और चींटी अंडों को सुखाकर बनाया जाता है। ओडिशा के साथ ही इसे छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बनाते हैं।

इसी तरह ऐसे कई अजीब-ओ-गरीब पकवान हैं जिन्हें अलग-अलग देशों में बहुत मजे से खाया जाता है। अगर इसी तरह के विचित्र पकवानों का अनुभव आपने लिया हो, तो हमें जरूर बताएं।

इस विचित्र खाने की आदत को लेकर आपका क्या ख्याल है, हमें वो भी कमेंट कर बताइएगा। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik, google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।