
होली में पूरे दिन कुछ न कुछ मीठा और तला-भूना खाना चलता ही रहता है। कभी आस-पड़ोस के लोग कुछ खाने को दे जाते हैं, तो कभी घर में ही इतनी चीजें बन जाती हैं कि अधिक खाना खा लिया जाता है। सके साथ ही रंगों से खेलने, धूप में रहने और दोस्तों के साथ घंटों मस्ती करने के बाद शरीर थक भी जाता है। होली सिर्फ खाने-पीने का नहीं, बल्कि पूरे दिन भागदौड़ और उत्साह का भी त्योहार है, इसलिए रात होते ही महिलाओं को कुछ भी करने का मन नहीं करता। साथ ही, पूरे दिन हैवी खाने की वजह से रात में शरीर को भी कुछ ऐसा चाहिए जो पचने में आसान हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जो पचने में आसान हो और रात में भारी भी न लगे।
अगर घर में सभी होली की रात खाना खाने से मना कर रहे हैं, तो आप वेजिटेबल सूप भी बना सकती हैं। यह पूरी तरह से पानी जैसा होता है और हेल्दी भी होता है। इससे पेट भी भर जाएगा और नींद भी अच्छी आएगी। इसे गर्म-गर्म पीकर सो जाएं। इसे बनाते समय आप गाजर, टमाटर, लौकी या शिमला मिर्च जैसी चीजें उबाल सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो पैकेट वाला वेजिटेबल सूप भी बना सकती हैं, इसे बनाना सबसे ज्यादा आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- होली की सुबह नाश्ते में बनाएं ब्रेड-सूजी के ये चटपटे स्नैक्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी क्या है?

अगर घर में लोगों को सूप नहीं पसंद है, तो आप खिचड़ी भी बना सकती हैं। खिचड़ी को आपका हल्का गीला यानी पानी जैसा बनाना है। पानी जैसी खिचड़ी खाने में मेहनत भी नहीं लगती। अगर सभी आधी-आधी कटोरी भी खाएंगे, तो भी आपका पेट भर जाएगा और आपको भारी बी नहीं लगेगा। खिचड़ी में भी आप सब्जियां डाल सकती हैं, लेकिन बच्चों को अगर सब्जियां नहीं पसंद है, तो आप केवल दाल और चावल से ही खिचड़ी बनाएं। सब्जी वाली खिचड़ी हेल्दी होती है।
इसे भी पढ़ें- Holi Special Sabji Recipe: होली पर बनाएं कटहली की ये खास रेसिपी, कलेजी जाएंगी भूल; नोट करें तरीका

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।