herzindagi
most haunted railway station in uttar pradesh

Haunted Places: उत्तर प्रदेश के भुतहा रेलवे स्टेशन, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह

उत्तर प्रदेश की चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इन डरावने रेलवे स्टेशन के बारे में जानते हैं? इनका नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह।  
Editorial
Updated:- 2024-02-13, 19:15 IST

Top haunted railway station: उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यह एक खूबसूरत राज्य भी है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देश और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

इस राज्य में स्थित ताजमहल, अयोध्या नगरी, वाराणसी आदि कई जगहें सैलानियों को भारी संख्या में आकर्षित करती हैं। इस राज्य का व्यंजन भी दुनिया भर में लोकप्रिय माना जाता है।

उत्तर प्रदेश की खूबसूरती जिस तरह प्रचलित है, ठीक उसी तरह यह राज्य कुछ डरावनी जगहों के लिए भी फेमस है। जी हां, उत्तर प्रदेश में ऐसे कई रेलवे स्टेशन है जिनका नाम सुनते ही डरावने सपने आने लगते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम सुनते ही कई लोगों की रूह तक कांप जाती है। यहां कोई भी अकेले नहीं जाना चाहता है।

नैनी रेलवे स्टेशन (Naini Railway Station)

Naini Railway Station

उत्तर प्रदेश में स्थित सबसे भूतहा रेलवे स्टेशन का नाम लिया जाता है, तो उसका नाम नैनी रेलवे स्टेशन बताया जाता है। यहां रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौजूद है।

नैनी रेलवे स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि स्टेशन से कुछ ही दूरी पर जेल मौजूद था और इस जेल में हजारों कैदियों को कैद करके रखा गया था। जेल के दौरान कैदियों को बहुत यातना दी गई थी और यातना के बाद कई कैदियों की दर्दनाक मौत हो गई। ब्रिटिश काल के इस घटना को बेहद दर्दनाक माना जाता है। (दिल्ली की डरावनी जगहें)

माना जाता है कि जेल में कैदियों की मौत के बाद से आसपास से अजीबो-गरीब आवाजें आने लगी। सूर्यास्त के बाद जेल के आसपास कोई भी भटकने का नाम तक नहीं लेता है।      

इसे भी पढ़ें: भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप

बांदा रेलवे स्टेशन (Banda railway station)

Banda railway station

नैनी रेलवे स्टेशन के बाद बांदा एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जिसे कई लोग भुतहा रेलवे स्टेशन मानते हैं। यह रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में मौजूद है और यहां कई असामान्य घटनाएं देखी गई हैं। 

बांदा रेलवे स्टेशन के बारे में कई लोगों का मानना है कि आधी रात के समय पटरी से चिलाने, हंसने और रोने की आवाजें आती रहती हैं। कई लोगों का मानना है कि यह किसी की शरारत है तो कई लोग मानते हैं सच में यहां कोई भूत घूमते रहता है। आधी रात के बाद बांदा रेलवे स्टेशन को छोड़कर कोई भी पटरी के साइड नहीं जाता है। (मध्य प्रदेश की डरावनी जगहें)

मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन (Muhammadabad Railway Station)

Muhammadabad Railway Station

उत्तर प्रदेश का मुहम्मदाबाद में रेलवे स्टेशन अपनी कई डरावनी कहानियों के लिए फेमस है। इस रेलवे स्टेशन का नाम सुनते ही कई लोग सहम जाते हैं। आधी रात के बाद स्टेशन से दूर कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है।

कहा जाता है कि साल 1969 में मुहम्मदाबाद एक रेल हादसा हुआ था। इस हादसे में एक या दो नहीं, बल्कि करीब 70 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना में करीब 130 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद इस स्थान को सबसे डरावना स्थल माना जाने लगा। कहा जाता है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ था, वहां से अजीबो-गरीब आवाजें आती रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी

 


इटावा रेलवे स्टेशन (Etawah railway station)

Etawah railway station  

उत्तर प्रदेश का इटावा एक चर्चित शहर है। यहां शहर जिस तरह पानी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह इस शहर का रेलवे स्टेशन भी डरावनी कहानियों के लिए फेमस है।

कुछ समय पहले ही इटावा रेवले स्टेशन के कुछ ही दूरी पर एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार बड़ा रेल हादसा हुआ था। इस घटना में कई लोग घायल हुए और कई लोगों की जान भी चली गई थी। लगातार दो-दो घटना के बाद लोगों का मानना है कि यहां की पटरियों पर किसी भूत का साया है। कई लोग का मानना है कि पटरियों पर कोई सफेद कपड़ा पहनकर घूमते रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

iamge-wiki,rail

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।