Adventure Places In Madhya Pradesh: खूबसूरत जगहों पर घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है वो किसी का किसी हसीन जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं।
ऐसे कई लोग होते हैं, जो शानदार जगहों पर घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी करना भी पसंद करते हैं। जब भी किसी को एडवेंचर ट्रिप पर जाना होता है, वो तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड या दक्षिण भारत की किसी जगह पहुंचते हैं।
लेकिन मध्य प्रदेश में भी ऐसी कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जहां एडवेंचर एक्टिविटीज का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ शानदार एडवेंचर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ओरछा मध्य प्रदेश राज्य के निवाड़ी जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। ओरछा में मौजूद ओरछा किला, चतुर्भुज मंदिर, राजाराम मंदिर और ओरछा वन्यजीव अभयारण्य काफी चर्चित स्थल है।
ओरछा सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि रिवर राफ्टिंग के लिए पूरे भारत में फेमस शहर माना जाता है। ओरछा में रिवर राफ्टिंग करने के लिए देश के लगभग हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। ओरछा में स्थित बेतवा नदी में रिवर राफ्टिंग काफी फेमस एडवेंचर एक्टिविटीज माना जाता है। रिवर राफ्टिंग करीब 40-45 मिनट का होता है।
इसे भी पढ़ें: Odisha Travel: स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह
पचमढ़ी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। पचमढ़ी एक बेहतरीन हिल स्टेशन भी माना जाता है। कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में पचमढ़ी एक छवानी के रूप में प्रसिद्ध था। प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप बेहतरीन पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं, तो फिर आपको पचमढ़ी जरूर पहुंचना चाहिए। पैराग्लाइडिंग के दौरान पचमढ़ी में बहती नदी, झील-झरने और हरियाली का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करीब 20-25 मिनट की होती है। पचमढ़ी के अलावा भोपाल शहर में भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप नई-नई जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं, तो तामिया हिल स्टेशन किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इसलिए तामिया हिल स्टेशन को मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
अगर आप हसीन नजारों के बीच घूमने के साथ-साथ ट्रेकिंग का भी शौक रखते हैं, तो फिर आपको तामिया हिल स्टेशन जरूर पहुंचना चाहिए। यहां ट्रेकिंग करने के अलावा जनजातीय संग्रहालय, सनसेट पॉइंट और पातालकोट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि मानसून के समय तामिया हिल स्टेशन की चरम पर होती है।
ढाना मध्य प्रदेश राज्य के सागर जिले में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित नगर है। यह नगर पूरे मध्य प्रदेश में स्काई डाइविंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि ढाना/धाना मध्य प्रदेश के साथ-साथ भारत की एक ऐसी जगह है जहां से स्काई डाइविंग के पहले भारतीय कैंप की शरुआत की गई थी।
अगर आप उड़ते हुए सुनहरे नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको ढाना जरूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि यहां 9000-10000 फीट की उंचाई से स्काई डाइविंग का मजा लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: खूबसूरती और रहस्यमयी की मिसाल है उत्तराखंड में छिपी हुई यह अद्भुत जगह
मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया जिले में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। इस बेहतरीन पार्क का निर्माण करीब 1968 में किया गया था और पार्क करीब 437 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
अगर मध्य प्रदेश में जंगल सफारी का मजा उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको बांधवगढ़ नेशनल पार्क जरूर पहुंचना चाहिए। यहां पार्क हजारों जनवरों घर माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।