हर साल दुनिया भर के सबसे शांत देशों की सूची जारी होती है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे खतरनाक माहौल और साथ ही दुनिया में सबसे शांत माहौल वाले देशों को शामिल किया जाता है। इस लिस्ट में दुनिया भर के कई देशों को रखा जाता है, जो देश पहले नंबर पर आता है, उसकी बड़ी वाहवाही होती है, पहले स्थान पाने वाला देश दुनिया के सबसे शांत देशों में गिना है। बता दें कि लिस्ट में टॉप पर आने का मतलब है कि उस देश में साल भर में कोई विवाद, कोई विरोध और कोई भी हिंसा वाली चीजें नहीं हूई। इसके अलावा देश में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है लोग बड़े
आराम से एक दूसरे के साथ रहते हैं। इसके अलावा देश में होने वाली आतंकी गतिविधियों को भी इसमें गिना जाता है, ऐसे ही कई सारे पैमाने को देखते हुए दुनिया के सबसे शांत देशों की सूची को तैयार किया है।
आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के ऐसे ही टॉप पांच देशों के बारे में बताएंगे, जहां का माहौल सबसे ज्यादा शांत है। दिन हो या रात आप यहां हर समय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इन देशों में लोग बेहद खुशहाल और शांत सी जिंदगी जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में जहां पर सबसे ज्यादा शांती देखने को मिलती है। बता दें कि इस लिस्ट में हर साल कुछ बदलाव आते हैं, जिस कारण इनके नंबर ऊपर नीचे हुआ करते हैं।
आइसलैंड-
आइसलैंड शांत देशों की सूची में पहले पायदान पर आता है। यहां लोग खुद को बेहद सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस करते हैं। बतां दे कि करीब 14 साल से आइसलैंड नें पहले सबसे शांत देश होने का स्थान बनाए रखा है। हला कि इसका कारण यहां पर होने वाली कम जनसंख्या भी है। यहां पर लोगों के पास बेहतर नौकरी के मौके, रोजगार और अच्छी जीवनशैली जैसी चीजें हैं, जिस कारण यहां पर विरोध या विवाद जैसा कुछ नहीं होता। यहां सालों से बेहद शांत माहौल बना हुआ है जिस कारण यहां खुशहाली है।
इसे भी पढें-सस्ते दामों में विदेश की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर मनाएं न्यू ईयर
न्यूजीलैंड-
न्यूजीलैंड देश एक आयरलैंड देश है, जो प्रशांत महासागर के बीच में बसा हुआ है। यहां की जनसंख्या कम है, जिस कारण यहां विवाद जैसे मुद्दे भी कम हैं। साल 2017 से न्यूजीलैंड दूसरे सबसे शांत देश होने का स्थान बनाए रखा है। अभी कोविड के कारण यहां पर कई पाबंदियां हैं मगर एक बार सब कुछ ठीक होने पर आप यहां जाने का मन बना सकते हैं। इस देश में कई खूबसूरत समुद्र भी देखने को मिलते हैं, जो इस देश की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।
डेनमार्क-
यह देश उत्तरी यूरोप में स्थित है। बतां दे कि यह देश सबसे शांत देशों की सूची में तीसरे स्थान पर आता है। आप यहां काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस कर पाएंगे। बतां दे कि साल 2017 में ग्लोबल पीस इंडेक्स के द्वारा जारी की गई लिस्ट में डेनमार्क पांचवें स्थान पर था, वहीं 2019 में यह पहले स्थान पर था। साल 2021 में यह देश तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। बतां दे कि शांत देशों की लिस्ट में करीब 24 देश यूरोपीय हैं, क्योंकि इन देशों में आतंकी गतिविधियों के बराबर है।
इसे भी पढ़ें-भारत के पास की सबसे सस्ती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स
ऑस्ट्रिया-
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया भी दुनिया के सबसे शांत देशों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। इस देश की जनसंख्या भी अन्य यूरोपीय देशों की तरह काफी कम है, जिस वजह से यहां पर भी शांति का माहौल बना रहता है। यहां भी लोगों के पास सभी बेहतर संसाधन मौजूद हैं। बता दें कि यहां पर देश की सुरक्षा को लेकर काफी सख्त कानून हैं, जिस वजह से यहां क्राइम रेट और आतंकवादी गतिविधियां ना के बराबर हैं। लोग इस देश में बड़े आराम से रह रहें हैं। ये सभी देश ऐसे हैं जहां अभी कोरोना का खतरा है, सब कुछ नॉर्मल हो जाने के बाद आप यहां जाकर एंजॉय भी कर सकते हैं।
स्लोवेनिया-
यह भी यूरोप का हिस्सा है, जिसे साल 2021 में सबसे शांत देशों में पांचवा स्थान मिला है। यह देश भी बाकी देशों की तरह बेहद कम जनसंख्या वाला देश है, जिस कारण यहां भी लोगों का जीवन बड़ी शांति से गुजर रहा है।
इस लिस्ट से हमें यह पता चलता है कि टॉप 5 देश जनसंख्या के मामले में काफी कम जिस कारण लोगों के बीच ज्यादा अलगाव नहीं है, यही कारण है कि ये देश दुनिया के सबसे शांत देश हैं।
तो ये था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको दुनिया के 5 सबसे शांत देशों के बारे में बताया। आपको हमारा आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- hotels.com, world,ads.com, britanica.com, schengenvisainfo.om and planetware.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों