दुनिया के बहुत ही कम देश ऐसे हैं जो फिलहाल कोरोना वायरस की चपेट से बाहर आ चुके हैं या फिर उसका असर बहुत कम है। उनमें से एक देश है न्यूजीलैंड। कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने घोषणा की थी कि न्यूजीलैंड अब कोरोना फ्री हो चुका है। उस वक्त न्यूजीलैंड में कोई भी एक्टिव कोरोना केस नहीं था। हालांकि, उसके बाद यहां दो नए केस ब्रिटेन से आए, लेकिन फिर भी ये कहना वाजिब होगा कि न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई जीत ली है।
न्यूजीलैंड पर लगे सभी तरह के रिस्ट्रिक्शन अब हटा दिए गए हैं और वहां कोई लॉकडाउन नहीं है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने वाले इस देश के बारे में आपको आज हम कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बहुत खूबसूरत है मनाली से रोहतांग पास का रास्ता, जानिए कैसे कम खर्च में कर सकते हैं यहां की सैर
सबसे पहले शुरू हुई थी बंजी जंपिंग-
पूरी दुनिया में सबसे पहले बंजी जंपिंग न्यूजीलैंड में ही शुरू हुई थी। ये अपने एडवेंचर के लिए फेमस है। 1988 में क्वीन्सटाउन के कावाराऊ ब्रिज से बंजी जंपिंग की शुरुआत मानी जाती है।
सबसे साफ पानी का तालाब-
न्यूजीलैंड का नेलसन ब्लू लेक दुनिया का सबसे साफ पानी वाला तालाब है। इस लेक की विजिबिलिटी 80 मीटर है और ये अनोखा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है।
गोल्फ कोर्स से भरपूर-
न्यूजीलैंड में कुल 400 गोल्फ कोर्स से ज्यादा हैं। न्यूजीलैंड में पर केपिटा रेट के हिसाब से सबसे ज्यादा गोल्फ कोर्स हैं।
भेड़ों से करते हैं प्यार-
न्यूजीलैंड की एक और खास बात है। यहां पर कई भेड़ मिल जाएंगे। हर एक इंसान के बदले में 9 भेड़। तो अगर आप कभी न्यूजीलैंड घूमने की प्लानिंग करें तो ध्यान रखें कि यहां पर आपको बहुत सारे भेड़ दिखेंगे।
महिला अधिकारों के मामले में भी आगे-
न्यूजीलैंड असल में दुनिया का पहला ऐसा देश बना था जिसने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था। ये 1893 में हुआ था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि महिला सशक्तिकरण के मामले में न्यूजीलैंड कितना आगे है।
रोचक है न्यूजीलैंड की जनसंख्या-
आपको ये बात जानकर बहुत अजीब लगेगा कि न्यूजीलैंड में इंसानों से ज्यादा जानवर हैं। जी हां, सभी प्राणियों की कुल जनसंख्या मिलाई जाए तो न्यूजीलैंड में सिर्फ 5% ही इंसानी आबादी है।
इसे जरूर पढ़ें- कुल्लू-मनाली ही नहीं, हिमाचल के ये पांच गांव भी मोह लेंगे आपका दिल
सबसे कम करप्शन-
Corruptions Perception Index के मुताबिक न्यूजीलैंड दुनिया का सबसे कम करप्ट देश है। इस देश में लोग बहुत इमानदारी से अपना काम करते हैं।
कोई सांप नहीं-
ये जानकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन न्यूजीलैंड में कोई सांप नहीं। एक भी नहीं। ये बात इस देश को और भी ज्यादा खास बनाती है।
नेशनल पार्क्स की है भरमार-
न्यूजीलैंड में नेशनल पार्क्स की भरमार है। देश का 1/3 हिस्सा नेशनल पार्क्स के नाम पर संरक्षित किया जा चुका है।
न्यूजीलैंड में ही 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फिल्म की शूटिंग हुई थी। इस 12 घंटे की फिल्म सीरीज में देश के कई खूबसूरत हिस्से दिखाए गए थे।
वैसे तो न्यूजीलैंड बहुत खूबसूरत देश है, लेकिन अगर आप यहां घूमने जा रही हैं तो एक बात ध्यान रखें कि ये थोड़ा महंगा साबित हो सकता है।
सबसे अच्छा तरीका क्या है न्यूजीलैंड घूमने का?
अगर आप न्यूजीलैंड जा रही हैं तो कम से कम 10 दिन का समय लेकर जाएं। ऐसे में आपके पास बहुत सारा समय होगा। ये बहुत बड़ा देश नहीं है, लेकिन यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है।
आपके लिए सबसे अच्छा तरीका होगा कि आप यहां कार किराए पर ले लें। इसके अलावा, आप यहां की लोकल बस सर्विस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। Intercity न्यूजीलैंड की एक लौती ऐसी बस सर्विस है जो पूरी तरह से नेशनल कोच सर्विस जैसा काम करती है। छोटे कस्बों के लिए भी आपको यहां बस मिल जाएगी।
आप कई बस टूर्स का हिस्सा भी बन सकते हैं। न्यूजीलैंड में सभी तरह के बस टूर्स उपलब्ध हैं जिनमें खाने, घूमने, एक्टिविटी आदि करने के सभी ऑप्शन हैं।
वैसे तो अभी न्यूजीलैंड जाना मुमकिन नहीं है क्योंकि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल बैन है, लेकिन जब स्थिति सामान्य होगी तो यहां घूमने जरूर जाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों