herzindagi
top 3 hill stations near dehradun

देहरादून के पास इन हिल स्टेशन पर आपको मिलेंगी घूमने के लिए अच्छी जगहें, दोस्तों के साथ जा सकती हैं आप

देहरादून से कुछ किमी की दूरी पर ही ऐसे हिल स्टेशन है, जहां आप अपना 2 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। क्योंकि, इन जगहों पर घूमने के लिए इतनी सारी जगहें है कि आपको 2 दिन भी कम लगने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-19, 14:44 IST

उत्तराखंड की राजधानी, देहरादून घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यह केवल एक खूबसूरत शहर ही नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से भी लोगों को पसंद आता है। देहरादून, चारों तरफ से एक से एक हिल स्टेशन से जुड़ा हुआ है। इसलिए आपको घूमने के लिए हिल स्टेशन की कमी नहीं होगी। देहरादून से सटे होने की वजह से लोगों को यहां पहुंचने में आसानी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देहरादून की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको घूमने के लिए अच्छी जगहें मिल जाएंगी।

धनोल्टी

top 3 hill stations near dehradun33

यह देहरादून से मात्र 2 घंटे की दूरी पर है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली। इसलिए, आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, ईको पार्क, सुरकंडा देवी मंदिर, पोटैटो फार्म और प्राचीन विष्णु मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। देहरादून से यहां तक पहुंचने का रास्ता भी खूबसूरत है, इसलिए आपको यहां आना अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Honeymoon Destination: गर्मी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन और ठंडी जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचें, लम्हा याद रहेगा

चकराता

top 3 hill stations near dehradun211

देहरादून से घूमने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको चकराता पहुंचने में भी आसानी होगी। क्योंकि, चकराता भी मात्र 2 घंटे की दूरी पर है। यह जगह शांत पहाड़ियों और झरनों से घिरा हुआ है। टाइगर फॉल्स, देवबन, बुधेर गुफाएं, चिलमिरी नेक और हॉर्टिकल्चर गार्डन जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यह जगह भी धनोल्टी की तरह ही शांत है। इसलिए यहां भी घूमना आपको अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मी से राहत वॉटरफॉल में डुबकी..! ये हैं चकराता हिल स्टेशन के आसपास स्थित खूबसूरत और शानदार झरने

लैंसडाउन

top 3 hill stations near dehradun4444

यह जगह चकराता और धनोल्टी के मुकाबले ज्यादा दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको 4 घंटे में लगेंगे। यह गढ़वाल राइफल्स का शांतिपूर्ण और सुंदर हिल स्टेशन। भुल्ला ताल, टिप एन टॉप, ताड़केश्वर महादेव मंदिर, दारवान सिंह संग्रहालय और कालेश्वर महादेव मंदिर जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह आपको इसलिए अच्छी लगेगी, क्योंकि ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां से नजारा बेहद सुंदर लगता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।