मसूरी में कैंपटी वाटरफॉल का भयानक रूप देखने के बाद घबराए पर्यटक, IMD ने जारी किया अलर्ट..जानें कब घूम सकते हैं

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली थी, जिसके बाद ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया था। लोगों को यहां से गुजरने में घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको भी यात्रा में परेशानी हो सकती है।
mussoorie kempty falls terrible video imd issued advisory for tourist

उत्तराखंड घूमना आने वाले कुछ दिनों में आपको भारी पड़ सकता है। क्योकि, अधिक बारिश की वजह से आपका होटल से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। अगर आप छोटी ट्रिप पर घूमने निकलते हैं, तो आपको मजबून बारिश में भी घूमना पड़ता है, जो आपको बीमार तो करेगा ही साथ में हादसे का भी शिकार करवा सकता है। पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दिनों बारिश की वजह से पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कैंपटी वाटरफॉल का रौद्र रूप देखने के बाद पर्यटक भी हैरान रह गए थे। दरअसल, उत्तराखंड में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से वॉटरफॉल ने अचानक रौद्र रूप ले लिया था। पानी का बहाव इतना ज्यादा तेज था कि अगर इसके संपर्क में कोई आता, तो उसे बचाना नामुमकिन था। कुछ पर्यटक बहते पानी के बीच फंस गए थे, जिन्हें टीम ने तत्परता दिखाते हुए बचाया। इसके बाद कैंपटी वाटर फॉल को अस्थायी रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप उत्तराखंड में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IMD द्वारा जारी किए गए मौसम अलर्ट के बारे में पता होना चाहिए। मौसम विभाग द्वारा कितने दिनों तक बारिश का अलर्ट जार किया गया है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

उत्तराखंड में घूमने कब जा सकते हैं? (Uttarakhand Weather Alert)

mussoorie kempty falls terrible video imd issued advisory for tourist1

  • रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड में कई जगहों पर हादसे की खबर सुनने के बाद पर्यटकों में गिरावट देखी गई है। मसूरी में भी लोगों की भीड़ कम हो गई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से मौसम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मई में गर्मी ज्यादा होने की वजह से अक्सर लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन अभी आपको कुछ दिन रुक जाना चाहिए।
  • 5 से 11 मई तक उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में 1 से 2 दिन का ट्रिप प्लान बना कर जाने वाले लोग बारिश से परेशान हो सकते हैं।
  • बता दें कि बारिश से पहाड़ी इलाकों में पत्थर खिसकने लगते हैं, जिससे कई बार रास्ता ब्लॉक हो जाता है। इसके साथ ही भूस्खलन की भी स्थिति बन जाती है। इसलिए अगर आप इन दिनों में यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सोच समझ कर करें।

उत्तराखंड में किन जगहों पर जाने से किया गया है मना? (Uttarakhand Travel Advisory)

Uttarakhand Travel Advisory

IMD द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी जिलों में 11 मई तक बारिश की अधिक संभावना जताई गई है। इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में घूमने का प्लान बना रहे लोग अगर बहुत जरूरी हो, तभी यहां जाने का प्लान बनाएं। पर्यटकों को यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है। इन जगहों पर ओलावृष्टि, बर्फबारी के साथ तेज बारिश और हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को नैनीताल में भी हाई अलर्ट पर रहने को कहा है, क्योंकि यहां भी पिछले हफ्ते काफी बारिश हुई थी।

इसे भी पढ़ें- Warmest Places In India: मई में बच्चों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर जाने से बचें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • IMD द्वारा उत्तराखंड के किन शहरों में 11 मई तक जाने से बचने को कहा गया है?

    अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम की जानकारी लेकर ही निकलें। 11 मई तक लोगों को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में जाने से बचने के लिए कहा गया है।