herzindagi
how to make soft cookies easily

कुकीज को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट तो इन टिप्स को करें फॉलो

आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि कुकीज को किस तरह सॉफ्ट बनाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2022-10-28, 18:11 IST

हम बाहर से लाने वाली कई तरह चीजें घर पर ही बनाते हैं जैसे केक, जूस और कुकीज। इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है। लेकिन छोटी-छोटी चीजों से हम उन्हें बेहतर बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि जो कुकीज आप घर पर बनाती हैं उन्हें सॉफ्ट कैसे बनाया जा सकता है।

ज्यादा बेक न करें

do not overbake cookies

जब भी हम कुकीज बनाते हैं तो उन्हें अच्छे से बेक करते हैं लेकिन अगर हम कुकीज को मुलायम बनाना चाहते हैं तो उसके लिए हमें ओवर बेक नहीं करना चाहिए। हमारी कुकीज के हार्ड होने का एक यह कारण भी है कि हम उन्हें ज्यादा पका देते हैं।(नारियल से बनाएं कुकिज)

कुकीज को बनाएं मोटा

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी हम पतली कुकीज बनाते हैं तो वह सॉफ्ट नहीं बनती हैं। इसलिए कुकीज का बैटर हमेशा मोटा रखना चाहिए। इससे कुकीज सॉफ्ट बनती है। आप चाहें तो कुकीज को बेक करने से पहले फ्रिज में भी रख सकती हैं, इससे उसका बटर ठंडा हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-होममेड कुकीज का कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद, अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो

कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल

use corn starch

कुकीज बनाते समय जब आप बैटर मिक्स कर रही होती हैं तब उसमें 1 से 2 चम्मच कॉर्न स्टार्च(ऐसे करें कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल) मिला देने से कुकीज सॉफ्ट बनती है। ऐसा करने से कुकीज का टेस्ट भी बहुत बढ़िया आता है साथ ही वह नरम रहती हैं।

सही मात्रा में करें सामग्री का इस्तेमाल

अक्सर हम कुछ भी बनाने के लिए यूट्यूब वीडियो का सहारा लेते हैं लेकिन वीडियो में बराबर मात्रा में सामग्री को लिया जाता है। लेकिन जब हम कुकीज(आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट कुकीज) बनाने लगता हैं तो अपने घर के सदस्यों के हिसाब से सामग्री को बढ़ा-घटा देते हैं।

ऐसा करने से लुक चीजे ज्यादा पड़ जाती हैं और कुछ कम। यही कारण है कि आपकी कुकीज सॉफ्ट नहीं बनती है। अगर आप अपनी कुकीज को सॉफ्ट बनाना चाहती है तो सामग्री को नाप कर इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर कुकीज बनाते समय रखें इन बातों का ध्‍यान

हम इसी तरह नई-नई कुकिंग टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।