herzindagi
easy cookie  recipes for kids in hindi

बच्चों के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट कुकीज

बच्चों को आप जितना भी कुकीज खाने के लिए दे दीजिये उन्हें कम ही लगता है। आप भी घर पर सब के लिए बनाएं इन स्वादिष्ट कुकीज को।
Editorial
Updated:- 2020-12-24, 17:48 IST

कुकीज खाना सब पसंद करते हैं। खास कर घर के बच्चे तो और भी अधिक पसंद करते हैं। कुकीज का नाम सुनकर बहुत से महिलाएं ये सोचती हैं कि इसे बनाने से बहुत अधिक समय, मेहनत और बहुत सारी सामग्री की ज़रूरत होती है लेकिन, ऐसा नहीं है। घर पर आप कुछ टेस्टी कुकीज को बहुत आसानी से बना सकती हैं।

इन कुकीज को आप घर पर पार्टी हो या फिर कोई मेहमान आने वाले हैं, तो उन्हें भी सर्व कर सकती हैं। सुबह या शाम को चाय के साथ भी इसे आप आराम से खा सकती हैं और बच्चों को खिला सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुकीज की कुछ रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसन है। आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में-

रागी चॉकलेट कुकीज

easy cookie recipes for kids inside

सामग्री

रागी आटा-1/2 कप, चीनी पाउडर-1/2 कप, घी-1 चम्मच, दूध-1/3 कप, कोका पाउडर- 1 चम्मच, बेकिंग सोडा-1/2 चम्मच, काजू-1/2 कप, गेंहू आटा-1/2 कप

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में रागी आटा और गेंहू आटा को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद इसमें बेकिंग पाउडर मिलाएं।
  • बेकिंग पाउडर मिलाने के बाद कोको पाउडर को भी अच्छे से मिक्स करके इसे अलग रख दीजिए।
  • अब एक अन्य बर्तन में चीनी पाउडर और घी को मिक्स करने के बाद पहले से तैयार आटे को भी इसमें मिलकर अच्छे से मिक्स कर कर लें आप। 
  • मिक्स करने के बाद आप इसमें से छोटे-छोटे बॉल बनाकर हल्का चपता कर लीजिए और बेकिंग ट्रे में इसे रखते जाए। आप चाहें तो काजू से गार्निश भी कर सकती हैं।
  • इसके बाद ओवन को लगभग 200 डिग्री हिट करें और कुकीज को बेक होने के लिए 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिये।
  • 15 मिनट बाद इसे ओवन से निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद इसे सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इस वीकेंड मध्य प्रदेश के इन प्रमुख डिशेज को आप भी घर पर बनाएं

 

 

काजू बादाम कुकीज

easy kaju cookie recipes for kids inside

सामग्री 

मैदा-1 कप, चीनी-1/2 कप, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, बेकिंग पाउडर-1/2 चम्मच, बटर-1/2 कप, बादाम पाउडर-1/2 कप, काजू-1/2 कप (कटे हुए)

बनाने का तरीका 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बटर और घी को अच्छे से मिक्स करके अलग रखना है।
  • दूसरे साइड एक अन्य बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और इलाइची पाउडर को अच्छे से मिक्स करके इसमें बादाम पाउडर को भी मिला लें। (वेडिंग केक बनेगा स्पेशल)
  • अब इसमें बटर और घी के मिश्रण के साथ चीनी को भी अच्छे से मिक्स करने के बाद, कटे हुए काजू को इसमें डालकर अच्छे से गूंथ लीजिये। गुथने के बाद इसे कुकीज आकार में तैयार का लीजिये।
  • तैयार करने के बाद इसे बेकिंग ट्रे में रखकर ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट बेक करने के बाद निकाल लें। टेस्टी और लजीज काजू बादाम कुकीज बन के तैयार है।

 

इसे भी पढ़ें: वीकेंड में ओवर ईटिंग को कुछ इस तरह आप भी करें कंट्रोल

कोकोनेट कुकीज        

सामग्री 

मैदा-150 ग्राम, नारियल-100 ग्राम (कद्दूकस), मक्खन-100 ग्राम, चीनी पाउडर-20 ग्राम,  कस्टर्ड पाउडर-20 ग्राम, दूध-1/4 कप, बेकिंग सोडा-1/4 चम्मच, वनिला एसेंस-2 बूंद 

बनाने का तरीका 

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा में चीनी को अच्छे से मिला लीजिये। चीनी मिलाने के बाद इसमें दूध को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिए। 
  • थोड़ी देर बाद इसमें नारियल, बेकिंग सोडा, मक्खन और कस्टर्ड पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और इसे 5 से 6 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।
  • 6 मिनट बाद इसमें वनिला एसेंस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। इसी बिच ओवन को 200 डिग्री पर हिट कर लीजिए। (कुकीज बनाते समय रखें इन बातों का ध्‍यान)
  • अब तैयार बैटर को बेकिंग ट्रे में कुकीज को छोटे राउंड में बनाकर अच्छे से रख लीजिये (आप चाहें तो कोई भी शेप दे सकती हैं) और ट्रे को ओवन में बेक करने के लिए रख दीजिए।
  • लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसे ओवन से निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद सर्व कीजिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.rakshikajain.com,honestcooking.com)

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।