होममेड कुकीज का कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद, अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो

अगर आप घर पर बनाई हुई कुकीज के टेस्ट को बाजार से भी बेहतर बनाना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

homemade cookies taste

जब भी हल्की-फुल्की भूख लगती है तो चाय के साथ कुकीज खाने का ख्याल ही मन में आता है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग बाजार जाकर वहां से कुकीज खरीदकर लाते हैं। जहां बाजार में मिलने वाली कुकीज ना केवल महंगी होती हैं, बल्कि इनकी क्वालिटी को लेकर भी आप सुनिश्चित नहीं हो सकती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प है कि आप घर पर ही कुकीज तैयार करें। आमतौर पर, महिलाओं की यह शिकायत होती है कि घर पर उनकी कुकीज बहुत अच्छी नहीं बनती हैं और उसका टेस्ट बाजार की कुकीज की तरह नहीं होता है।

अगर आपको भी यही शिकायत रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको कुकीज बनाना तो आता ही होगा, लेकिन आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी होममेड कुकीज के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

मिल्क पाउडर का करें इस्तेमाल

milk powder

आमतौर पर, कुकीज को लोग दूध के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप घर पर कुकीज बना रही हैं तो उसमें थोड़ा मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है। दरअसल, जब आप कुकीज में मिल्क पाउडर एड करती हैं तो यह कुकीज में थोड़ा सा क्रस्ट भी एड कर सकता है, जो नमी को लॉक करने में मदद करता है। लिक्विड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर आपके कुकीज के टेस्ट को कई गुना बढ़ाता है।

वेनिला एक्सट्रेक्ट को करें शामिल

कुकीज बनाते समय उसके आटे में थोड़ा सा वेनिला एक्सट्रेक्ट मिलाने से आपको कुकीज का टेस्ट काफी अच्छा लगेगा। यह कुकीज में वास्तव में कोई अतिरिक्त शुगर एड किए बिना एक बेहतरीन मीठा स्वाद प्रदान करता है। जब बेकिंग में इसका उपयोग किया जाता है, तो शुद्ध वेनिला अर्क न केवल एक वेनिला स्वाद को उसमें शामिल करता है, बल्कि यह स्वाभाविक रूप से आपके कुकी आटे में अन्य फ्लेवर्स को भी बाहर ला सकता है।

वेजिटेबल ऑयल की जगह नारियल तेल का करें इस्तेमाल

coconut oil for cookies

आमतौर पर, कुकीज बनाते समय अंडे और मक्खन का मिश्रण तैयार किया जाता है, लेकिन कभी-कभी, इनमें ऑयल्स भी इस्तेमाल किए जाते हैं। कुकीज बनाते समय अमूमन वेजिटेबल ऑयल का उपयोग किया जाता है क्योंकि इसमें एक तटस्थ स्वाद होता है, जिससे बाद में आपकी कुकीज के टेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

लेकिन अगर आप अपने कुकीज के टेस्ट को एन्हॉन्स करना चाहती हैं तो वेजिटेबल ऑयल की जगह नारियल का तेल इस्तेमाल करें। नारियल का तेल अन्य तेलों के साथ-साथ मक्खन का भी एक बढ़िया विकल्प है। हालांकि नारियल का तेल तरल और ठोस रूपों में आता है, बेकिंग के लिए ठोस, कमरे के तापमान वाले नारियल के तेल का उपयोग करना सबसे अच्छा है क्योंकि इसकी ठोस अवस्था में, कंसिस्टेंसी मक्खन के समान होती है।

ब्राउन शुगर का करें इस्तेमाल

jaggery for cookies

अगर आप बिल्कुल बाजार जैसी कुकीज बनाना चाहती हैं तो अपनी रेसिपी में ब्राउन शुगर को एड करें। ब्राउन शुगर की मदद से एकदम सॉफ्ट और डिलिशियस कुकीज बनती है। मक्खन और अन्य फैट-सॉल्यूबल इंग्रीडिएंट्स की तरह, शुगर भी बेकिंग प्रक्रिया के दौरान तरल हो जाती है। जबकि सफेद चीनी एक कुरकुरी कुकी बनाने में मदद करती है, वहीं ब्राउन शुगर काफी विपरीत करती है, और आपकी कुकीज़ को नरम और chewy बना सकती है। साथ ही, ब्राउन शुगर में गुड़ भी होता है जिसके कारण यह ओवन में पकाते समय आपकी कुकीज़ की नमी बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही यह आपकी आपकी कुकीज़ को फ्लफी बनाने में भी मदद करेगी।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर कोकोनट कुकीज़ बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP