herzindagi
Best places to visit in Delhi for photography

फोटोशूट के लिए दिल्ली की बेस्ट जगहें

फोटोशूट के लिए दिल्ली में अच्छी लोकेशन तलाश रही हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ टॉप नोच लोकेशन के बारे में बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-05-29, 12:00 IST

दिल्ली में कई सारे खूबसूरत जगहें हैं। कई लोकेशन के बारे में तो खुद दिल्ली वालों को भी नहीं पता है। दिल्ली अपनी प्राचीन सड़कों, विशाल इमारतों, औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दिल्ली केवल कैफे और रेस्टोरेंट के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि बेस्ट जगहों के कारण भी दिल्ली मशहूर है। चलिए जानते हैं दिल्ली में कहां आप फोटोशूट के लिए जा सकती है।

अग्रसेन की बावली में फोटोशूट

three best places for photoshoot in delhi

अगर आपको फोटोशूट करवाना है तो अग्रसेन की बावली भी आप जा सकती है। यह बेहद ही खूबसूरत जगह है यहां वेडिंग कपल भी फोटोशूट के लिए आते रहते हैं। अग्रसेन की बावली एक टूरिस्ट स्पॉट भी है। अगर आप मेट्रो से यहां जाती हैं तो बाराखंबा मेट्रो से आसानी से जा सकती है। बाराखंबा मेट्रो स्टेशन 9 मिनट की पैदल दूरी पर है।

जहांपनाह फॉरेस्ट

best places for photoshoot in delhi

घने पेड़ों से घिरा यह जगह बेहद ही खूबसूरत है। जहांपनाह फॉरेस्ट एकदम शांत वातावरण वाला वन है। अगर आप यहां पर फोटोशूट करवाती है तो आपकी तस्वीरें काफी खूबसूरत आने वाली है। इसके अलावा यहां आपको कई तरीके के मोर और पक्षी देखने को मिलने वाले है। यह दक्षिण दिल्ली में स्थित है। यहां आने के लिए सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन चिराग दिल्ली है।

इसे जरूर पढ़ें- प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाने के लिए जयपुर की ये जगहें हैं बेस्ट

मजनू का टीला

मजनू का टीला को 'दिल्ली का नन्हा तिब्बत' के नाम से भी जाना जाता है। यहां फोटोशूट के लिए आपको कई लोकेशन मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, अगर आपको तिब्बती कल्चर पसंद हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यह आपके फोटोशूट के लिए बेस्ट लोकेशन साबित हो सकती है। यहां पहुंचने के लिए आप कश्मीरी गेट या विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशनों पर भी उतर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-दिल्ली के पास 5 खूबसूरत रिसॉर्ट में 2000 से कम में मनाएं छुट्टियां

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।