क्या आपने कभी किसी ऐसे रेस्टोरेंट में खाना खाया हैं जहां का नजारा आमतौर पर मिलने वाले रेस्टोरेंट्स से बिल्कुल अलग रहा हो। दुनिया में कई ऐसे रेस्टोरेंट्स हैं जो अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते है। वहीं, दुनिया में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो कुछ अलग हटकर देखना या करना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि इस तरह के रेस्टोरेंट्स का चलन शुरू हुआ है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ अजीबो गरीब रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने वाले है, जिन्हें सुनकर आपको आश्चर्य होगा। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है थीम बेस्ड रेस्टोरेंट यानि किसी खास तरह की खूबी को लेकर बनाया गया रेस्टोरेंट, जहां आप उस माहौल को फील कर सके और उस पल को एन्जॉय कर सकें। यह सभी रेस्टोरेंट अलग-अलग देशों में स्थित हैं। आज हम आपको आइस रेस्टोरेंट, न्योताईमारी रेस्टोरेंट, न्यूड रेस्टोरेंट, हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट, प्रीजन थीम रेस्टोरेंट और सबसे मजेदार टॉयलेट रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले हैं। जैसा कि इनके नाम से ही पता चल रहा है, यह आपको एक अलग दुनिया में लेकर जाएंगे, जहां से आपका वापस आने का दिल नहीं करेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
दुबई में स्थित आइस रेस्टोरेंट
दुबई घूमने का असली मजा लेना है तो इस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं। दुबई के इस रेस्टोरेंट (चंडीगढ़ के 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट्स) का नजारा अंटार्कटिका से कम नहीं है। यह रेस्टोरेंट पूरी तरह आर्टिफिशियल बर्फ और ग्लास से बना हुआ है। यहां पर सिर्फ वहीं चीज मिलती हैं, जो बर्फ से बनी होती है।
इसे जरूर पढ़ें:इन रेस्त्रां में आप अपने साथ ले जा सकती हैं अपना Pet
लंदन में स्थित न्यूड रेस्टोरेंट
शायद ही किसी ने पब्लिक प्लेस पर न्यूड होकर खाना खाने के बारे में कभी सोचा होगा। लेकिन हैरान ना हों, इस दुनिया में सब कुछ संभव है, क्योंकि यहां अलग-अलग तरह का अनुभव देने वालों की कमी नहीं है। लंदन में स्थित न्यूड रेस्टोरेंट में भी कुछ ऐसा किया जाता है। साल 2016 में लंदन में द बुनियादी के नाम से न्यूड रेस्टोरेंट खोला गया था। जहां हजारों लोग खाना खाने आते हैं, यहां इतनी भीड़ होती है कि पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। इस रेस्टोरेंट में शेफ, वेट्रेस और पब्लिक सभी न्यूड होकर खाना बनाते और खाते हैं।
चीन में स्थित प्रीजन थीम रेस्टोरेंट
चीन में कई अजीबो गरीब रेस्टोरेंट हैं, जिनमें से एक है जन यानी जेल जैसी जगह। अगर आप जेल का अनुभव करना चाहती हैं तो आप इस रेस्टोरेंट में एक बार जरूर जाएं। यह रेस्टोरेंट अपनी अलग तरह की सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां सलाखों के पीछे टेबल पर आपको खाना सर्व किया जाता है। यहां वेट्रर्स कैदी और जेलर की ड्रेस में होते हैं।
अमेरिका में स्थित हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट
दुनियाभर में फेमस अमेरिका का यह रेस्टोरेंट लास वेगास में स्थित हैं। यहां वेट्रेस नर्स की यूनिफार्म में लोगों को खाना सर्व करती हैं। यहां खाना खाने आए लोगों को अर्म बैंड और अस्पताल में मरीजों के पहनाने वाले गाउन दिए जाते हैं, जिसे पहनकर ही खाना खाने की इजाजत दी जाती है। यहां आपको खाने में अजीब नामों वाले डिश मिलेंगे।
ताइवान में स्थित टॉयलेट रेस्टोरेंट
टायलेट सीट पर खाना खाने के बारे में आप सोच भी नहीं सकती। लेकिन यह सच है। ताइवान के इस रेस्टोरेंट (चेन्नई के बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स) में टेबल और कुर्सी की जगह टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाया जाता है। साथ ही, खाना भी टॉयलेट सीट ही सर्व किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: मुंबई के इन 8 रेस्त्रां में अक्सर दिखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स
जापान में स्थित न्योताईमोरी रेस्टोरेंट
न्योताईमारी का मतलब होता है महिला के शरीर पर सर्व किया गया खाना। इस रेस्टोरेंट में बड़ी डाइनिंग टेबल पर महिला के ऊपर यहां की खास डिश सुशी सा साशिमी सर्व की जाती है। वहीं, लोग महिला के चारों ओर बैठकर खाना खाते हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (media-cdn.tripadvisor.com, i.dailymail.co.uk, upload.wikimedia.org, lh3.googleusercontent.com, img.etimg.com, static.toiimg.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों