अगर आप बॉलीवुड के बहुत बड़े फैन हैं और साथ ही साथ आपको खाने का भी शौख है तो मुंबई के कई रेस्त्रां ऐसे हैं जहां आप बॉलीवुड सेलेब्स को देख सकते हैं। वैसे तो बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रैक करना आसान नहीं होता, लेकिन फिर भी मुंबई में कई जगह ऐसी हैं जहां आसानी से सेलेब्स को ट्रैक किया जा सकता है। अब चाहें सेलेब्स की डेट नाइट हो या फिर उन्हें कहीं बाहर लंच या डिनर करने का मन कर रहा हो, मुंबई के इन पॉश रेस्त्रां में ही जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो जगह-
सैफ अली खान- करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, राज कूंद्रा, आमिर खान, वरुण धवन, कंगना रनौत, इरफान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और कितने नाम लिए जाएं? मुंबई के इस रेस्त्रां के सामने अक्सर आपको फोटोग्राफर्स की भीड़ मिल जाएगी क्योंकि यहां पर अक्सर सेलेब्स आते रहते हैं। ये जगह थोड़ी महंगी है और सेलेब्स का फेवरेट स्पॉट। यहां खाना-पीना, अच्छा माहौल और साथ ही साथ अच्छी कंपनी सभी कुछ मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के 8 सबसे चर्चित Love Triangles, पार्टनर होते हुए भी इन हीरो-हिरोइन का आया दूसरों पर दिल
हक्कासन रेस्त्रां जो बांद्रा में है वो सेलेब लाइफस्टाइल के हिसाब से ही बनाया गया है जहां सेलेब्स के लिए अलग से एक डाइनिंग एरिया भी है। कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, करण जौहर, करीना कपूर खान और कई सेलेब्स यहां देखे जाते हैं। अगर आप चाहें तो यहां के डाइनिंग एरिया में सेलेब्स के इंतज़ार में किसी दिन खाना खा सकते हैं। शायद कोई आ जाए।
अब सेलेब्स हैं तो फिर किसी आम होटल में तो जाएंगे नहीं। इसलिए ताज महल कोलाबा। यहां पर वासाबी रेस्त्रां है जिसे एशिया के टॉप 50 रेस्त्रां की लिप्स में शामिल किया गया है। यहां पर करीना कपूर खान, सैफ अली खान और अक्षय कुमार अक्सर अपना समय बिताते देखे गए हैं। ताज महल होटल वैसे तो अपनी हॉस्पिटैलिटी के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन ये रेस्त्रां भी कुछ कम नहीं है।
ये मुंबई के सैंकड़ों रूफ टॉप रेस्त्रां में से एक है। इस रेस्त्रां में कई सेलेब्स आपको दिख जाएंगे और मुंबई का बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखेगा। यहां अक्सर दीपिका पादुकोण को देखा जा सकता है। उन्हें यहां समय बिताते कई बार देखा गया है।
खार का ये रेस्त्रां हमेशा मायानगरी के सितारों के स्वागत में तैयार रहता है। खास तौर पर सलमान खान और उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य यहां मिल जाएगा। इसके अलावा, सूरज पांचोली, प्रीति जिंटा, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट आदि सेलेब्स यहां आसानी से मिल जाएंगे।
ये कैफे बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बीच बहुत ज्यादा फेमस है जो डायट को लेकर बहुत ख्याल रखते हैं। रणवीर सिंह, डीनो मोरिया, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट जैसे कलाकार अक्सर यहां देखे जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में करना है Travel, इन आसान टिप्स की मदद से आप बचा सकती हैं पैसे
मुंबई के कुछ बहुत पॉश रेस्त्रां में से एक है पाली विलेज कैफे। यहां भी अक्सर आपको बॉलीवुड सेलेब्स मिल जाएंगे। ये जगह आमिर खान की फेवरेट रेस्त्रां में से एक है। इसके अलावा, एकता कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण आदि कई सेलेब्स यहां देखे जा सकते हैं।
अगर आप रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, सोनम कपूर के फैन हैं तो आपको यहां आना चाहिए। यहां गौरी खान और सोनाक्षी सिन्हा भी अक्सर आते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।