herzindagi
must restaurants in chennai

चेन्नई के बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स जिनका स्वाद है असली पहचान

जब भी आपको चेन्नई जाने का मौका मिले तो आप इन रेस्टोरेंट्स के लज़ीज खाने का लुफ्त ज़रूर उठाएं।
Editorial
Updated:- 2020-03-02, 17:48 IST

भारत के दक्षिण में मौजूद महानगर चेन्नई विश्वविख्यात है और साथ ही यहां का साउथ इंडियन फ़ूड भी दुनियां भर में मशहूर है।जिसके चलते यहां रेस्टॉरेंट्स की कतारें लगी पड़ी हैं और आपको इनमें से अच्छे रेस्टॉरेंट चुनने में दिक़्क़त आती है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज आपको चेन्नई के बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं और अगर आप सोच है कि यह रेस्टॉरेंट केवल ड़ोसा, इडली और उत्पम जैसे खाने के लिए फेमस हैं तो आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट्स साउथ इंडियन फ़ूड के अलाव चाइनीज़ और नॉर्थ इंडियन फ़ूड के लिए भी पहचाने जाते हैं।

क़ैदी किचन

must visit vegetarian restaurants in chennai Inside

इस रेस्टॉरेंट का इंटीरियर जेल जैसा है जिसमें वेटर और मैनेजर क़ैदी और पुलिस की ड्रेस पहनकर कर खाना परोसते और ऑर्डर लेते नज़र आते हैं।क़ैदी किचन अपने वेजिटेरियन फ़ूड के लिए फेमस है। चीज़ फोंडू और चीज़ यम्मिनेस यहां की पॉपुलर डिश हैं। फोंडू, चीज़ से बनी एक प्रकार की सॉस होती है जिसमें ब्रेड पीसिज को डिप करके खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया के बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स में क्या है खास ?

होली ग्रिल

must visit vegetarian restaurants in chennai Inside

यह चेन्नई का एक बार्बीक्यू रेस्टॉरेंट है जो ग्रिल फ़ूड के लिए बहुत फेमस है।वैसे तो ज़्यादातर बार्बीक्यू नॉन-वेज़ कबाब और टिक्का के लिए पहचाने जाते हैं लेकिन इस रेस्टॉरेंट की खासियत यहां का वेज़ ग्रिल फ़ूड है। आप यहां की फेमस डिश हरा भरा क़बाब और चिली बेबीकॉर्न का मज़ा ले सकती हैं तो जब भी चेन्नेई जाएं होली ग्रिल का खाना टेस्ट करना न भूले।

 

कैलाश पर्वत

must visit vegetarian restaurants in chennai Inside

खूबसूरत साज-सज्जा वाला यह रेस्टोरेंट चेन्नई के मशहूर रेस्टॉरेंट्स में से एक है जहां का नॉर्थ इंडियन फ़ूड ,स्ट्रीट फ़ूड और चाइनीज़ फ़ूड बहुत मशहूर है और कैलाश पर्वत की चांट तो पूरे शहर के लोगों को यहां आने पर मज़बूर कर देती है। चेन्नई आएं तो यहां का चाट प्लेटर और चीज़ पॉव-भाजी का मज़ा जरूर लें।

हेवन सम्पूर्णा

must visit vegetarian restaurants in chennai Inside

यह साधारण साज सज्जा वाला रेस्टोरेंट है जिसमें साउथ इंडियन फ़ूड के अलावा स्वादिष्ट इटैलियन, नॉर्थ- इंडियन और ओरिएंटल फ़ूड भी परोसा जाता है। चेन्नई के लोकल लोगों के लिए यह वेजिटेरियन हेवन हैं जहां हर फ्लेवर का फ़ूड एन्जॉय किया जा सकता है।यहां की दाल मखनी,पनीर टिक्का बिरयानी और पान आइसक्रीम बहुत फेमस है।

 

जलपान

जलपान रेस्टोरेंट्स का एक ब्रांड है जिसके अनेक चेन रेस्टोरेंट्स है। यह नॉर्थ इंडियन फ़ूड को एन्जॉय करने का बहुत अच्छा ऑप्शन है। इस रेस्टोरेंट में खाना बुफ़े लगाकर भी परोसा जाता है।यहां की सबसे स्पेशल डिश पोटली बिरयानी है जिसमें चावलों की टेस्टी बिरयानी को आटे की पोटली में बंद करके परोसा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 टिप्स

पिंड

must visit vegetarian restaurants in chennai Inside

यह भी चेन्नई के फेमस रेस्टोरेंट्स में से एक है जिसकी खासियत यहां की पनीर डिश है।कहा जाता है कि यहां पूरे शहर का बेस्ट पनीर मिलता है। पिंड रेस्टॉरेंट की एक थाली में आप यहां की सभी स्पेशल डिश का मज़ा साथ उठा सकते हैं।

Image Credit: (assets.hyatt,mypullzone,beinggirlish,static.wixstatic,archanaskitchen,pxhere)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।