महाराष्ट्र में वैसे तो कई बीच है, लेकिन सभी जगह का पानी उतना साफ नहीं है, जितना आप उम्मीद करते हैं। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह महाराष्ट्र इसलिए जाते हैं, क्योंकि उन्हें बीच पर जाने का मौका मिलेगा। लेकिन जब वह कम जानकारी की वजह से किसी मिट्टी भरे पानी वाले बीच पर चले जाते हैं, तो उनका मन निराश हो जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे बीच के बारे में बताएंगे, जहां का पानी भी साफ है और जो महाराष्ट्र की सबसे शांत बीच है। इस जगह पर लोग सुकून के पल बिताने आते हैं, क्योंकि यहां आपको लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। यहां आप एक बार गए, तो इसकी खूबसूरती कभी नहीं भूल पाएंगे।
अगर आप आने वाली छुट्टियां घर के अंदर टीवी के सामने बैठकर खराब नहीं करना चाहते हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। यहां का पानी एकदम साफ है और यह जगह एकदम शांत है। इस जगह पर सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा देखने के बाद आप अपने जीवन की सभी परेशानियों को भूल जाएंगे। क्योंकि यह जगह आपको शहर के शोर-शराबे से दूर शांति और सुकून का अहसास करवाती है।
यह सिंधुदुर्ग जिले के एक छोटे से खूबसूरत गांव में स्थित है। इस गांव में कई स्वच्छ और सुंदर समुद्र तट हैं। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा मशहूर तारकर्ली बीच है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों के दौरान होता है। क्योंकि इस समय यहां का तापमान 15°C - 32°C के बीच रहता है। इस दौरान यहां आप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Scuba Diving और Snorkeling में क्या होता है अंतर, जानें
तारकर्ली में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, लेकिन इसके आस-पास के क्षेत्रों में कुदाल रेलवे स्टेशन जो तारकर्ली से 32 किमी की दूरी पर है। इसके सिवा सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन 39 किमी और कांकावली रेलवे स्टेशन 52 किमी की दूरी पर है। तारकर्ली समुद्र तट जाने के लिए आपको यहां से बस, ऑटो और कैब मिल जाएंगे। आप स्कूटी के जरिए भी इस बीच पर आ सकते हैं। स्कूटी रेंट पर आपको 300 से 400 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें-जीवन में एक बार लेना चाहते हैं स्कूबा डाइविंग का मजा, तो भारत में बेस्ट मानी जाती है ये जगह
तारकर्ली में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। तारकरली का निकटतम रेलवे स्टेशन कुदाल, सावंतवाड़ी रेलवे और कांकावली रेलवे स्टेशन है जो तारकरली समुद्र तट से 32 किमी, 39 किमी और 52 किमी दूर है। इन रेलवे स्टेशनों से तारकर्ली समुद्र तट के लिए नियमित बसें, टैक्सियाँ और कैब चलती रहेंगी। आप परिवहन का अपना सुविधाजनक साधन चुन सकते हैं। (यहां स्थित है विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील)
यहां से सबसे निकटतम हवाई अड्डा डाबोलिम, गोवा है, जो सिर्फ 132 किलोमीटर दूर है। इस एयरपोर्ट से चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों के लिए फ्लाइट मिलती हैं। लेकिन यहां उतरने के बाद आपको कैब या निजी वाहन लेना होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।