Himachal Lesser Known Places: हिमाचल प्रदेश देश का एक प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन केंद्र माना जाता है। इस खूबसूरत राज्य को 25 जनवरी, 1971 को भारत का 18वां राज्य बनाया गया था।
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बर्फीले पहाड़ों के प्रांत के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित 'शोजा गांव' एक ऐसी ही जगह है, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हों। इस आर्टिकल में हम आपको शोजा की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शोजा गांव की खूबसूरती बताने से पहले आपको बता दें कि यह मनमोहक गांव हिमाचल प्रदेश में बंजारा घाटी में मौजूद है। शोजा गांव भले ही एक छोटा स्थान है, लेकिन खूबसूरती के मामले में हिमाचल की कई जगहों को टक्कर देने का काम करता है।
शोजा गांव हिमाचल की राजधानी शिमला से 148 किमी, मंडी जिले से करीब 74 किमी और सुंदरनगर से 96 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह जालोरी पास से भी बहुत पास में स्थित है।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गांव को एक्सप्लोर किया? खूबसूरती देख दीवाने हो जाएंगे आप
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित शोजा गांव किसी हसीन खूबसूरत से कम नहीं है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
शोजा गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां का शांत वातावरण और ठंडी हवाएं आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती हैं। यह गांव कई वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियों का घर भी माना जाता है। बर्फबारी के समय शोजा गांव की खूबसूरती चरम पर होती है।
शोजा गांव में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करके आप भी खुशी से झूम उठेंगे।
शोजा गांव से करीब 5 किमी की दूरी पर स्थित जालोरी पास एक खूबसूरत दर्रा है। हिमालय की चोटियों में मौजूद जालोरी पास अद्भुत खूबसूरती और लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जालोरी पास में ही ट्रैकिंग करते हुए दिखाए गए थे। यह समुद्र तल से करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Second Village Of Uttarakhand: खूबसूरती भी फेल है उत्तराखंड के दूसरे गांव के आगे, सर्दी से पहले घूम आएं
सेरोलसर झील शोजा गांव की एक शानदार और मनमोहक जगह है, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। पहाड़ों के बीच में स्थित यह झील कई मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है। इस झील का पानी क्रिस्टल से भी अधिक साफ दिखाई देता है। झील के पास में देवी बूढ़ी नागिन मंदिर भी है, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
शोजा गांव सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आप ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
शोजा गांव को विंटर एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। बर्फबारी में यहां आप स्कीइंग, स्नोबॉल लड़ाई और स्नो ट्रैकिंग का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं ।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें।इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@kajalburha,firgunhostel
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।