Hidden Places Of Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय के हृदय में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र माना जाता है। इस खूबसूरत राज्य को उत्तराखंड की तरह ही 'देव भूमि' के नाम से भी जाना जाता है।
हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसे 'बर्फीले पहाड़ों का प्रांत' कहा जाता है। इस राज्य में ऐसी कई अद्भुत और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए हर मौसम में विश्व के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश में स्थित कौमिक एक ऐसा गांव है, जिसकी खूबसूरती देखकर हर कोई ख्वाबों की दुनिया में चला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको कौमिक की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कौमिक गांव कहां है, यह बताने से पहले आपको यह बता देते हैं कि कौमिक गांव को कई लोग कोमिक के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत और मनमोहक गांव हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित है।
कौमिक गांव हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 444 किमी दूर है। इसके अलावा, यह गांव मनाली से 202, कुल्लू से 224 और रिकांग पिओ से करीब 228 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: चंडीगढ़ वाले नवांशहर के आसपास में स्थित इन शानदार और बेहतरीन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले की स्पीति में स्थित कौमिक गांव खूबसूरती का असीम भंडार माना जाता है। कौमिक गांव को भारत के साथ-साथ दुनिया के सबसे गांव होने की ख्याति भी प्राप्त है।
समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद कौमिक गांव बर्फ से ढके ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नीले असमान और क्रिस्टल से भी अधिक साफ झील-झरनों के लिए जाना जाता है। कौमिक गांव की चांदनी रात सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इसलिए इस गांव को हिमाचल प्रदेश का हसीन जन्नत माना जाता है।
कौमिक गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ के लिए भी आकर्षण का केंद्र माना जाता है। इस मठ के बारे में कहा जाता है कि इसका इतिहास करीब 500 साल से भी अधिक पुराना है।
पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ को एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना होता है। मठ की ऊंचाई से कौमिक गांव के आसपास के हसीन और लुभावने दृश्यों को आंखों में कैद कर सकते हैं। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
कौमिक गांव सिर्फ अपनी खूबसूरती और गोम्पा बौद्ध मठ के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी जन्नत माना जाता है। जी हां, यह गांव विश्व में सबसे ऊंचे ट्रैकिंग और हाईकिंग के लिए जाना जाता है।
सर्दी के मौसम के साथ-साथ गर्मी में भी यहां हर दिन हजारों लोग ट्रैकिंग, कैम्पिंग और बाइक राइड के लिए पहुंचते हैं। यहां आप रॉक क्लाइंब का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Old Manali: क्या आपने ओल्ड मनाली की इन शानदार जगहों का दीदार किया? ये जन्नत से कम नहीं
कौमिक गांव पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बस लेकर स्पीति वैली पहुंच सकते हैं। दिल्ली कश्मीरी गेट से स्पीति वैली के लिए बस चलती रहती है। स्पीति वैली पहुंचने के बाद रेंट पर बाइक लेकर कौमिक गांव पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, शिमला से भी बस लेकर कौमिक गांव पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@mohakp, sonam_tobgey_demul/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।