herzindagi
rajasthan to pune india top 3 tourist places for kids

Places For Kids: छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जानें देश की किन जगहों को माना जाता है अच्छा

अगर आप जनवरी-फरवरी में बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ऐसे लोकेशन का चयन करना चाहिए, जहां का मौसम अच्छा हो। जहां घूमने के लिए आपको ज्यादा कपड़े भी लेकर नहीं जाने पड़े।
Editorial
Updated:- 2025-01-14, 13:56 IST

माता-पिता अगर बच्चों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे होते हैं, तो वह लोकेशन का खास ख्याल रखते हैं। सर्दी हो या गर्मी उन्हें बच्चों के सेहत का ध्यान रखते हुए ट्रिप प्लान करना पड़ता है। उदाहरण के लिए कई माता-पिता सर्दियों में ऐसी जगह पर बच्चों के साथ जाने से बचते हैं, जहां बर्फ पड़ती है या बारिश अधिक होती है। क्योंकि ऐसे में उन्हें बच्चों के साथ यात्रा करने में परेशानी होगी। अगर आप जनवरी या फरवरी में बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और आप लोकेशन का चयन नहीं कर पा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां का मौसम इस समय अच्छा है।

गुजरात

rajasthan to pune india top 3 tourist places for kids3
अगर आप किसी ऐसी जगह पर जाने का प्लान करेंगे, जहां ज्यादा ठंड है, तो आपको अधिक कपड़े साथ लेकर चलना होगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखने के लिए आपको उन्हें ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहनाने पड़ते हैं। ऐसे में बच्चों को भी यात्रा के दौरान काफी परेशानी होती है। लेकिन गुजरात जाने वाले लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। गुजरात में ऐसी कई जगहें है, जो बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी है। जनवरी-फरवरी में हल्की ठंड होती है, इसलिए बच्चों के लिए हल्के स्वेटर या जैकेट लेकर जाना बहुत है। यहां आप बच्चों को कच्छ रण उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऊंट की सवारी का मजा भी लेने जा सकते हैं। यह भारत बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

मुंबई-पुणे

rajasthan to pune india top 3 tourist places for kids2
छोटे बच्चों के साथ घूमने के लिए मुंबई- पुणे भी बेस्ट जगह है। जनवरी-फरवरी में यहां का मौसम सुखद और ठंडा होता है, लेकिन आपको दिल्ली जैसी ठंड नहीं देखने को मिलेगी। सुबह और शाम हल्की ठंड होती है, जबकि दिन का मौसम सुहावना और आरामदायक रहता है। अगर आप घूमने गए हैं, तो आप सुबह के समय, तो होटल में ही रहेंगे और दिन में ही कहीं घूमने निकलेंगे, इसलिए आपको परेशानी नहीं होगी। इस समय यहां बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है, इसलिए आपको ट्रिप के दौरान घूमने में दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- जयपुर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, पार्टनर के साथ बनाएं ट्रैवल प्लान

राजस्थान

rajasthan to pune india top 3 tourist places for kids1
बच्चों के साथ घूमने के लिए राजस्थान भी सबसे अच्छे शहर में से एक है। राजस्थान बहुत बड़ा है, तो आप कोई एक लोकेशन जैसे जयपुर, उदयपुर या जोधपुर में से किसी भी एक लोकेशन पर अपना 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप राजस्थान में किस भी एक लोकेशन पर चले जाएं, यहां घूमने के लिए आपको बहुत जगहें मिल जाएंगी। जयपुर से लेकर उदयपुर तक, अगर आप यहां की हर फेमस जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपके पास 3 से 4 दिन होना जरूरी है। यह भारत में घूमने के लिए अच्छी जगह में स एक है।

इसे भी पढ़ें- जयपुर से 3 दिनों का ट्रिप प्लान कर रहे लोग जा सकते हैं यहां, मात्र 500 किमी के अंदर स्थित हैं ये 3 जगहें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।