herzindagi
bihar famous food name

ठेकुआ और लिट्टी के अलावा इन मशहूर बिहारी भोजन के बारे में आप भी जानें

Famous Bihari Food: बिहार में न सिर्फ छठ और ठेकुआ प्रसिद्ध है, यहां पर और भी ऐसी कई चीजें हैं जो बहुत प्रसिद्ध है। आज के इस लेख में हम आपको बिहार के फेमस खाने पीने की चीजों के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 12:25 IST

बिहार जितना अपने संस्कृति, बोली और त्योहार को लेकर प्रसिद्ध है उतना ही अपने पारंपरिक, भोजन, व्यंजन और खान पान को लेकर भी देश भर में मशहूर है। ऐसे में यदि आप रोज रोज के दाल चावल और सब्जी से बोर हो गए हैं तो क्यों न इन बिहारी व्यंजनों का स्वाद लें। आज के इस लेख में हम आपको बिहार के कुछ प्रमुख भोजन के बारे में बताएंगे जो बिहार में खाए जाते हैं। बिहार की राजधानी पटना है, जो अपनी संस्कृति और खानपान के लिए मशहूर है। यह भारत का पूर्वी राज्य है जहां के भोजन में घी, दही और बेसन का उपयोग किया जाता है। 

सत्तू के व्यंजन

patna famous sweets

यह भूने हुए चने के आटे से बनाया जाता है, जिससे सरबत से लेकर पराठे और मिठाई तक कई सारी डिशेज बनाई जाती है। सत्तू बिहार के प्रमुख खाद्य सामग्री में से एक है जिसमें पोषक तत्व भी खूब पाए जाते हैं। सत्तू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं। गर्मियों में इसके शरबत का सेवन शरीर में ठंडक प्रदान करती है।

मालपुआ 

मालपुआ भी बिहार के मुख्य मीठे व्यंजन में से एक है। इसे मिठाई के रूप में खास अवसर और त्योहारों में बनाया जाता है। बिहार के अलावा यह दूसरे उत्तर भारतीय राज्यों में भी प्रसिद्ध है। बिहार में इसे मैदा, आटा, दूध, नारियल के घोल से बनाया जाता और मिठास के लिए इसे चीनी की चाशनी में भिगोकर परोसा जाता है। होली, छठ, वसंत पंचमी समेत दूसरे शादी ब्याह के अवसरों में इसे बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सावन का मजा लें इन वेज बंगाली व्यंजनों से 

बालूशाही

bihar famous sweet malpua

मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिला में यह मिठाई बहुत प्रसिद्ध है। इसे बिहार के प्रसिद्ध मिठाइयों की श्रेणी में गिना जाता है। लोग इस मिठाई का स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं। बिहार के अलावा यह दूसरे राज्यों में भी बनाया जाता है। यदि कभी मुजफ्फरपुर या सीतामढ़ी जाने का अवसर मिले तो इस मिठाई का स्वाद चखना बिल्कुल न भूलें।

खाजा

खाजा बिहार के पटना में काफी फेमस है, लोग इस मिठाई को तीज-त्यौहारों (तीज-त्यौहारों के व्यंजन) के अलावा शादियों में लोगों का मुंह मीठा कराने के लिए बनाते हैं। बिहारी खाजा को मैदा, घी और चीनी से बनाया जाता है। बिहार के अलावा उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी यह व्यंजन खाया जाता है।

चूड़ा मटर

bihar famous sweet khaja

इंदौर में जैसे इंदौरी पोहा प्रसिद्ध है वैसे ही बिहार में चूड़ा मटर प्रसिद्ध है। चूड़ा और मटर से तैयार यह एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसका स्वाद आप सभी को भी खूब पसंद आएगा। इसे सुबह और शाम के स्नैक्स के दौरान चाय के साथ खाया जाता है। बनाने में बेहद सरल और खाने में स्वादिष्ट यह स्नैक्स कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।इसे भी पढ़ें: मणिपुर में मशहूर हैं ये व्यंजन, आइए जानते हैं

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में मशहूर हैं ये व्यंजन, आइए जानते हैं

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik and shutterstocks

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।