herzindagi
places to visit near rann utsav kutch in gujarat under 150km

कच्छ रण उत्सव से मात्र 150 किमी के अंदर हैं ये 3 अच्छी जगहें, घूम सकते हैं आप

अगर आप दूर शहर से गुजरात के कच्छ जा रहे हैं, तो फिर रण उत्सव के साथ-साथ आपको अन्य जगहों को भी एक्सप्लोर करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 13:10 IST

रन ऑफ कच्छ के नाम से जाना जाने वाला, रण उत्सव हर साल आयोजित होता है। इस उत्सव रा इंतजार लोग पूरे साल करते हैं, क्योंकि इस उत्सव में उन्हें गुजरात की संस्कृति को करीब से समझने और देखने का मौका मिलता है। यह बच्चों, परिवारों और दोस्तों समय बिताने के लिए यादगार जगह है। वीडियो और फोटो के शौकीन लोगों के लिए यह जगह तो जन्नत के सामान है। लेकिन यहां घूमने आ रहे लोग, रण उत्सव के पास लगाए गए टेंट में ज्यादा दिन रात नहीं गुजारना चाहते। इसका एक कारण यह है कि टेंट का प्राइस महंगा है। ऐसे में बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए 1 या 2 रात टेंट में गुजारना ही महंगा होता है। इसलिए वह रण उत्सव में 1 रात गुजारने के बाद शहर में जगह-जगह घूमने का प्लान बनाते हैं।

मुन्द्रा

bhuj

यह गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित एक नगर है। यहां आप श्री भद्रेश्वर जैन तीर्थ के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसकी इमारत आकर्षक और यहां का माहौल शांत है। यह आपको गुजरात में सुकून का अहसास करवाएगा। यह एक सुंदर और शांतिपूर्ण जैन मंदिर है। यह मंदिर पारंपरिक गुजराती शैली में बनाया गया है और हरे-भरे बगीचों से घिरा हुआ है। यह गुजरात में सुंदर मंदिरों में से एक माना जाता है।

  • दूरी- लगभग 137 किमी के करीब है।

इसे भी पढ़ें- Rann Utsav Activities: कच्छ रण उत्सव 2025 देखने जा रहे लोग एडवेंचर एक्टिविटी का ले सकते हैं मजा

नलिया

gujarat'

अगर आप गुजरात के गांव का नजारा देखना चाहते हैं, तो नलिया जा सकते हैं। कच्छ जिले में स्थित एक गांव है। यहां आप देश देवी मां आशापुरा के दर्शन, वासुपूज्य ड्रैगन फ्रूट फार्म और हरे-भरे खेतों का नजारा देखने जा सकते हैं। यहां आपको घूमना अच्छा लगेगा, क्योंकि गुजरात की संस्कृति को आप करीब से देख पाएंगे। यह  गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगह  में से एक है। इसलिए आप यहां घूमने का प्लान बना लें।

  • दूरी- लगभग 133 के करीब है, मां आशापुरा मंदिर पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें-कच्छ में हो रहे रण उत्सव में कितने तरह के टेंट में मिल रहा है रहने का मौका, जानें सुविधाओं से लेकर सब कुछ

हमीरसर झील (Hamirsar Lake)

lake

रण उत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे लोग, इस झील का सुंदर नजारा देखने जा सकते हैं। यह एक मानव निर्मित झील है, जो भुज के केंद्र में स्थित है। यह एक बड़ी झील है। शांतिपूर्ण और फोटोजेनिक होने की वजह से लोग यहां जाना ज्यादा पसंद करते हैं। सूर्यास्त का समय इस जगह पर जाने का सबसे अच्छा समय है। आपको इस समय थोड़ी भीड़ देखने को मिल सकती है।

  • लोकेशन- पुराना धतिया फलिया, भुज, गुजरात
  • दूरी- रण उत्सव कच्छ से हमीरसर झील लगभग 3 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको 10 मिनट का समय लग सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।