herzindagi
place to visit in pune with kids

पुणे में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, बिना टिकट के मिल जाएगी एंट्री

बच्चों को घुमाने के लिए आप ऐसी जगहों पर लेकर जा सकते हैं, जहां ट्रैवल करने पर आपको खर्चा नहीं करना होगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-24, 12:00 IST

अगर बच्चे कहीं घूमने जाने की जिद् कर रहे हैं, तो आपको पुणे से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इस ट्रिप के लिए आपको ऑफिस से छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आप केवल एक ही दिन में ये ट्रिप पूरा कर सकते हैं। आप हर वीकेंड बच्चों को यहां घुमाने ले जा सकते हैं। 

एडवेंचर पार्क (Crazy Adventure Park)

Crazy Adventure Park)

बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। गो क्रेज़ी एडवेंचर पार्क हर बच्चे को पसंद आएगा। 

हरे-भरे पेड़ों के बीच इस जगह पर ढेर सारे बच्चे आपको खेलते हुए नजर आएंगे। यहां कई तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। जैसे दीवार पर चढ़ना,एटीवी बाइक, राइफल शूटिंग, बंजी ट्रैम्पोलिन और राइफल शूट जैसी चीजें करने का मौका मिलेगा। (भूलकर भी ना जाएं इन जगहों पर)

राजीव गांधी प्राणी उद्यान (Rajiv Gandhi Zoological Park)

Rajiv Gandhi Zoological Park

पुणे में ये जगह बच्चों के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह पार्क 130 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पिकनिक और फैमिली ट्रिप के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां बच्चों को तेंदुए, बंदर, काले हिरण और हाथी जैसे कई जानवर देखने को मिलेंगे।  

  • लोकेशन- सतारा रोड के सामने, कटराज डेयरी, पुणे।
  • समय: सुबह 9:30 - शाम 5 बजे (बुधवार को बंद)
  • प्रवेश शुल्क- युवाओं के लिए 15 रुपये और बच्चों के लिए 5 रुपये टिकट प्राइस है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में मौजूद है एक ऐसा आइलैंड जहां जा कर कोई वापिस नहीं आ पाता

 

पाषाण झील (Pashan Lake)

Pashan Lake)

शांत और सुकून वाली जगह पर अपना वीकेंड बनाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। बच्चों को भी ये जगह पसंद आएगी। कुछ समय बच्चों को आप मिट्टी में खेलने दें और अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताएं। इस झील का निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था। आसपास की सुंदरता इस झील की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। यहां 300 मीटर लंबा हरे-भरे पेड़ों वाले रास्ते पर बच्चों के साथ टहलने का मजा अलग ही है। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं दिल्ली के 5 सिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं

पुणे ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन (Pune Okayama Friendship Garden)

Pune Okayama Friendship Garden

पुणे में स्थित यह फेमस एक जापानी  गार्डन है। इसे भारत में सबसे बड़ा जापानी  गार्डन माना जाता है। यहां आप शाम के समय अपने बच्चों के साथ पिकनिक के लिए आ सकते हैं। बच्चों के साथ आप बैट बॉल खेल सकते हैं। सुंदर छोटी लेक के आगे आराम कर सकते हैं। 

  • एंट्री फीस- 5 रुपये सभी के लिए है।
  • समय: सुबह 6 बजे - सुबह 10:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे - शाम 7:30 बजे तक आप यहां आ सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।