herzindagi
places not safe for family travel in india

परिवार के साथ कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो भूलकर भी ना जाएं इन जगहों पर

भले ही भारत के खूबसूरत कुदरती नजारे आपका मन मोह लेते हों, लेकिन परिवार के साथ किसी भी लोकेशन पर ट्रिप प्लान करने से पहले आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 16:38 IST

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां घूमने जाना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, फिर तो आपको इन जगहों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन जगहों पर जाना बच्चों के लिए सेफ नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने से पहले आपको एक बार जरूर सोचना चाहिए। 

कांगड़ी

most dangerous place in india,

क्या आपने इस जगह के बारे में सुना है। इस रोड पर ट्रैवल करना काफी मुश्किल होता है। इस जगह पर जाने के लिए  शारीरिक फिटनेस का होना जरूरी है। लेकिन अगर आप परिवार के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं, फिर तो यहां आपको जाने से बचना चाहिए। 

स्टोक कांगड़ी, लद्दाख का एक ट्रैकिंग पॉइंट है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ ट्रैकिंग पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन ये जगह बच्चों के साथ ट्रैकिंग पर जाने के लिए सेफ नहीं है। क्योंकि इस पर्वत की ऊंचाई 6153 मीटर है और यह बर्फ से ढका रहता है, इसलिए यहां परिवार के साथ जाना खतरे से खाली नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में मौजूद है एक ऐसा आइलैंड जहां जा कर कोई वापिस नहीं आ पाता

बैरेन आइलैंड

India unsafe place

परिवार के साथ अंडमान और निकोबार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बैरेन आइलैंड जाने के बारे में ना सोचें। क्योंकि ये जगह भारत की एक मात्र ऐसी जगह है, जहां सक्रिय ज्वालामुखी है। ये राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 135 किमी दूर है। अगर आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आपको किसी शांत जगह पर घूमने की बजाय भीड़-भाड़ वाली जगह का ही सिलेक्शन करना चाहिए।

साथ ही रिहायशी इलाकों में ही घूमने जाना चाहिए। क्योंकि इन जगहों पर आपको मदद के लिए सभी जरूरी सामान और फेसिलीटी आसानी से मिल जाती है। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं दिल्ली के 5 सिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं

द्रास 

लद्दाख में स्थित इस बस्ती में एक तरफ जहां आतंकी हमले की चिंता सताती है, तो वहीं दूसरी तरफ यहां की ठंड भी आपकी जान ले सकती है। ये जगह कारगिल शहर के बीच स्थित है।

इसे भारत का सबसे ठंडा शहर भी कहा जाता है, क्योंकि 1995 में यहां का तापमान -60 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था। अभी भी यहां का तापमान अन्य लोकेशन के मुकाबले बहुत अधिक कम होता है। इसलिए परिवार के साथ ऐसी जगहों पर ट्रिप प्लान करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। (Adventure lover हैं तो इन रोड्स पर जरूर करें ट्रैवल)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।