herzindagi
delhi famous tample main

ये हैं दिल्ली के 5 सिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं

अगर आप दिल्ली घूमने आ रहे हैं और यहां के फेमस मंदिर देखना चाहते हैं तो हम आपको दिल्ली के ये 5 सिद्ध मंदिर बता रहे हैं जहां लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-27, 16:52 IST

मंदिर भारत के हर राज्य में आपको मिलेंगे और हर जगह पर कुछ मंदिर ऐसे खास भी होंगे जिन्हें मन्न्त के मंदिर के रुप में लोग जानते होंगे। मंदिर जाकर शांति मिलती है और देश की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए कई तरह की जगह हैं, किले से लेकर मकबरे और कई पुरातत्विक जगहों के अलावा मशहूर बाजार भी हैं। अगर आप आस्तिक हैं और मंदिर जाना पसंद करती हैं और आप दिल्ली घूमने आ रही हैं तो आप दिल्ली के इन मशहूर सिद्ध मंदिरों के बारे में जान लें। इस मंदिर में सिर्फ दर्शन करने के लिए ही लोग स्पेशल दूर-दूर से दिल्ली आते हैं और दिल्ली वाले लोग भी इस मंदिर में बहुत ज्यादा जाते हैं।

श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर

shree digamber jain mandir delhi

दिल्ली में श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर काफी मशहूर है। ये मंदिर 17वीं शताब्दी में बनाया गया था और आप जब इस मंदिर में जाएंगी तो आप महसूस करेंगी कि इसका आर्किटेक्चर काफी अलग है। अगर आप इस मंदिर में जाना चाहती हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको दिल्ली में लाल किले के पास जाना है और यहां पर कार, बस ओटो या फिर मेट्रो किसी से भी पहुंच सकती हैं। दिल्ली का श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक खुला रहता है। तो आपको अगर यहां आना है तो आप सुबह ही पहुंच जाएं।

हनुमान मंदिर

hanuman mandir delhi

दिल्ली के कनॉट प्लेस में जो हनुमान मंदिर है उसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। ये मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण महाभारत के समय पर हुआ था। इसका जीर्णोद्धार 1724 में कराया गया था। मंगलवार और शनिवार के दिन यहां पर श्रद्धालूओं की काफी भीड़ होती है। यहां तक पहुंचना बहुत ही आसान है। अगर आप दिल्ली के किसी होटल में या किसी भी रिश्तेदार के घर में रुकी हैं तो आप बस किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से यहां पहुंच जाएंगी। अगर आप मेट्रो से आ रही हैं तो आप राजीव चौक पहुंच जाएं यहां से ये मंदिर आपको पास पड़ेगा। वैसे आप अगर कनॉट प्लेस में और धार्मिक जगह जाना चाहती हैं तो आपको बता दें कि यहीं पास में बंगला साहर गुरुद्वारा भी है। 

कालका जी मंदिर

ये भी देश और दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में गिना जाता है। इसका निर्माण 1764 AD में माना जाता है। यहां मां दुर्गा के रूप काली की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इसके नजदीक स्थितकालकाजी मेट्रो स्टेशन है।

Read more: मध्‍य प्रदेश के इस गांव में होती है देवी शक्ति के गले के हार की पूजा

छत्तरपुर मंदिर

chhatarpur mandir delhi

70 एकड़ में फैला ये दिल्ली के सबसे खूबसूरत मंदिरों में शुमार है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद ही खूबसूरत है। ये ऐसा मंदिर है जो उत्तर और दक्षिण दोनों की मिश्रत कलाओं पर आधारित है। कात्यायनी देवी का ये मंदिर मार्बल से तैयार कियागया है। नवरात्रि के दौरान इसकी सजावट और छंटा देखते ही बनती है।

Read more: किलों और मकबरों के अलावा दिल्‍ली के ये चार देवी मंदिरों की विश्‍व भर में होती है चर्चा

इस्कॉन मंदिर

iskon temple in delhi

दिल्ली के सबसे ज्यादा मशहूर मंदिरों में इस्कॉन का नाम भी शुमार है। ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित अरावली की पहाड़ियों पर बना कृष्ण जी का ये मंदिर खूबसूरती में अव्वल है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर इसकी खासियत है। इस मंदिर का निर्माण 1998 में हुआ था। यहां विदेशी पुजारी और भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। पूरी इस्कॉन परंपरा से ये मंदिर संचालित होता है।

 

तो आप अब जब भी दिल्ली घूमने आएं तो दिल्ली दर्शन के साथ- साथ इन मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन भी जरुर कर लें। यहां पर आपको शांति मिलेगी और लोगों के विश्वास और आस्था के बारे में आप जान पाएंगे। ये मंदिर जितने पुराने हैं इनकी इमारतें उतनी ही खूबसूरत भी हैं। हर मंदिर की अपनी कुछ ना कुछ खासियत है जो हमेशा ही दिल्ली आए टूरिस्ट को जरुर पसंद आती है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।