पुणे महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां का सुहावना मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।इसका इतिहास पेशवा बाजीराव से जुड़ा है। पुणे में आपको पेशवा बाजीराव के कई महल, किले और शनिवार वाड़ा देखने को मिलेंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध गणेश मंदिर श्रीमठ दगडूशेठ हलवाई भी यहां स्थित है।
इन खास जगहों के अलावा पुणे मानसून में अपनी अलग प्रकृति खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हर तरफ फैली हरियाली और पहाड़ों से बहते झरने इस शहर की तरफ लोगों को आने को मजबूर करते हैं। लेकिन पुणे में घूमने का प्लान बना रहे लोग बच्चों के लिए अच्छी जगहें नहीं ढूंढ पाते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुणे में बच्चों के साथ घूमने के लिए खास जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पुणे में बच्चों के साथ घूमने के लिए आपको इससे अच्छी जगह और कोई नहीं मिल सकती। क्योंकि सस्ती टिकट के साथ न केवल बच्चे बल्कि आप भी इस जगह पर खूब मस्ती कर पाएंगे। यहां आप शाम के समय म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो का आनंद ले सकते हैं। इस जगह को सबसे ज्यादा इस शो के लिए पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- पुणे में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
यह झील पुणे के भूगांव जिले में स्थित है। लवासा के रास्ते में यह जगह पड़ती है। यह शहर की सबसे फेमस बोटिंग प्लेस के लिए जाना जाता है। यहां आप चाहे, तो बच्चों के साथ रिसॉर्ट में रूककर 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बोटिंग शाम 7 बजे तक होती है।
इसलिए अगर आप बच्चों के साथ आ रहे हैं, तो समय का ध्यान रखें। मानसून के समय इस जगह पर आना और भी ज्यादा अच्छा है, क्योंकि हरा-भरा नजारा और बारिश इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। यह पुणे की सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- पहली Wedding Anniversary पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पुणे की इन जगहों पर जाएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Pune Tourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।