herzindagi
romantic place near mumbai and pune

हनीमून के लिए बना रहे हैं मुंबई-पुणे का ट्रिप, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

कम बजट में एक हफ्ते के लिए हनीमून ट्रिप प्लान करना है, तो पुणे और मुंबई के पास स्थित ये जगहें बेस्ट हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-04-02, 17:01 IST

हनीमून कपल्स के लिए मुंबई और पुणे एक अच्छी जगह हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको छिपी हुई जगहों के बारे में पता लगाना होगा। कपल अक्सर किसी ऐसी जगह पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं, जहां भीड़ कम हो। एक ऐसी जगह जो सुंदरता के साथ-साथ आपको सुकून का भी अहसास करवाए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको  मुंबई-पुणे के आस-पास स्थित ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे। अगर प्रकृति का सुंदर नजारा देखना है, और रोमांटिक हनीमून ट्रिप पर जाना है, तो यहां जा सकते हैं। 

तारकरली (Tarkarli)

Tarkarli

ये जगह सफेद रेत वाले समुद्र तटों और क्रिस्टल साफ पानी के लिए फेमस है। यहां आपको लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए अगर आप महाराष्ट्र में शांत समुद्र तट की तलाश में हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सस्ते में राफ्टिंग, गहरे समुद्र में गोताखोरी, पैरासेलिंग, हैंग ग्लाइडिंग स्नॉर्कलिंग और ज़ोरबिंग जैसी चीजें कर सकते हैं। 

तारकरली, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित एक गांव है। जिसकी खुबसूरती आपके हनीमून ट्रिप में चार चांद लगा देगी। 

 इसे भी पढ़ें- पुणे के पास बस्तियों के बीच छिपे हैं ये अद्भुत स्थान, मानसून में घूमने के लिए हैं आदर्श

लोनावाला-खंडाला

romantic places in mumbai

हनीमून के लिए मुंबई और पुणे के आसपास की सबसे सुंदर जगहों में से एक यह जगह मानी जाती है। खूबसूरत हरी-भरी चादरों से घिरा लोनावला-खंडाला हनीमून के लिए सबसे बेस्ट है। लोनावला में घूमने के लिए़ फेमस जगह कारला की गुफाएं, लोहागढ़ दुर्ग, बेड़सा की गुफाएं और भाजा की गुफाएं हैं। 

  • मुंबई से लोनावला और खंडाला मात्र 2 घंटे की दूरी पर है। 
  • पुणे से भी आप यहां मात्र 1:30 घंटे में पहुंच सकते हैं। 


इसे भी पढ़ें- लोनावला में हैं तो इन चीजों का उठाएं लुत्फ

 

माथेरन है बेहतरीन हिल स्टेशन

माथेरन

कम बजट वाले लोग माथेरन में भी हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ट्रैकिंग लवर्स को ये जगह बहुत पसंद आएगी। मुंबई से माथेरन की दूरी लगभग 86 किमी है। यहां आप लगभग 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। 

पुणे से यहां पहुंचने में आपको 3 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप एक हफ्ते के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको इन सभी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। एक मुंबई या पुणे से एक हफ्ते के लिए हनीमून ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को ये जगह पसंद आएगी। 

अगर आप यूपी, हरियाणा, दिल्ली या राजस्थान जैसी जगहों से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इनमें से किसी 3 जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप लोनावाला-खंडाला और माथेरन जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।