herzindagi
image

Nanded Maharashtra: एक दिन की ट्रिप में नांदेड के आसपास की इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Trip Around Nanded Maharashtra: अगर आप भी महाराष्ट्र में घूमने जा रहे हैं, तो नांदेड के आसपास में स्थित इन शानदार और खूबसूरत जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-01, 14:00 IST

Top Places Around Nanded In Maharashtra: नांदेड, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। नांदेड को महाराष्ट्र 10वां सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है।

नांदेड, महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर भी है, जो गोदावरी नदी के तट पर बसा हुआ है। इस शहर को मराठवाड़ा क्षेत्र का एक ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है। यह सिख गुरुद्वारों के लिए भी प्रसिद्ध है।

यह सच है कि नांदेड महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है, पर जब यहां घूमने की बात होती है, तो ऐसी बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए कोई जाता हो। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको नांदेड के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों को के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उदगीर (Udgir)

Udgir

महाराष्ट्र के नांदेड के आसपास में स्थित किसी शानदार और चर्चित जगह घूमने का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले उदगीर शहर पहुंचते हैं। उदगीर, महाराष्ट्र के लातूर जिले में मौजूद हैं। ऐसे में आप लातूर जिले को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
उदगीर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक वजहों से भी जाना जाता है। यहां स्थित उदगीर किला एक ऐतिहासिक फोर्ट माना जाता है। यह मराठों और निजाम के युद्ध का गवाह रहा है। यहां आप हट्टीबेट देवराजन और खरोसा गुफाएं जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।    

  • दूरी-नांदेड से उदगीर की दूरी करीब 108 किमी है।

इसे भी पढ़ें: One Day Trip: जयपुर नगरी के पास में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

औंधा नागनाथ (Aundha Nagnath)

Aundha Nagnath

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित औंधा नागनाथ मंदिर जिसे नागेश्वरम के नाम से भी जाना जाता है। औंधा नागनाथ को महाराष्ट्र का एक पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है।

औंधा नागनाथ मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण 13वीं शताब्दी के आसपास में हुआ था। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के मौके पर यहां हजारों शिव भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि औंधा नागनाथ के दर्शन मात्र से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। औंधा नागनाथ मंदिर के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।    

  • दूरी- नांदेड से औंधा नागनाथ मंदिर की दूरी करीब 62 किमी है।

निजामाबाद (Nizamabad)

Nizamabad

नांदेड के आसपास में एक दिन की ट्रिप के लिए निजामाबाद एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यह खूबसूरत शहर तेलंगाना में मौजूद है, जो नांदेड से कुछ ही किमी की दूरी पर है। यह तेलंगाना का एक ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है। इसे निजामों का शहर भी कहा जाता था।

निजामाबाद अपने ऐतिहासिक कारणों के साथ-साथ कई शानदार जगहों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप निजामाबाद फोर्ट, श्री नीलकंठेश्वर मंदिर, अशोक सागर और रॉक गार्डन जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, निजामाबाद की नाइटलाइफ भी एन्जॉय कर सकते हैं।

  • दूरी-नांदेड से निजामाबाद की दूरी करीब 116 किमी है।

आदिलाबाद (Adilabad)

Adilabad

आदिलाबाद, महाराष्ट्र की सीमा के पास में स्थित तेलंगाना की एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। आदिलाबाद में सिर्फ तेलंगाना के ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के कई शहरों से लोग वीकेंड में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

आदिलाबाद, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कपास की खेती के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। इसलिए इस शहर को व्हाइट गोल्ड सिटी भी कहा जाता है। आदिलाबाद में आप आदिलाबाद वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, कुंतला वॉटरफॉल, कदम बांध  कवाल वन्यजीव अभयारण्य और जैननाथ मंदिर जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-नांदेड से औंधा नागनाथ मंदिर की दूरी करीब 186 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Travel: अब पानी के ऊपर चलेगी Uber Taxi, जम्मू कश्मीर में यहां उठाए लुत्फ

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

नांदेड के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- 43 किमी दूर स्थित कंधार, 63 किमी दूर स्थित मुखेड शहर और 85 किमी दूर स्थित पोखर्णी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],marathwadatourism

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।