ओडिशा समुद्र तट और धार्मिक दर्शनीय स्थलों के लिए हमेशा से पूरे भारत में फेमस रहा है, यही वजह है कि ओडिशा में हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए जाते हैं। यहां की खूबसूरत नजारों के साथ-साथ यहां का खान-पान भी सैलानियों को खूब भाता है। ओडिशा में एक से एक बेहतरीन पकवान परोसे जाते हैं, जिसे सैलानी बड़े ही चाव से खाते हैं।
इस बार जब आप ओडिशा जाएं तो वहां के कुछ स्वादिष्ट और लजीज खाने का टेस्ट किए बिना वापिस ना लौटे, क्यूंकि आज इस लेख में आपको ओडिशा के कुछ ऐसे बेहतरीन और लाजवाब व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने अगर ट्राई नहीं किया तो कहीं ना कहीं आप ओडिशा को अच्छे से जानने में चुक कर जायेंगे। तो चलिए जानते हैं-
जो ओडिशा को करीब से जानते हैं उनके लिए इस डिश का परिचय देना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जो पहली बार ओडिशा जा रहे हैं, या जाने के बारे में सोच रहे हैं तो उनकों इस डिश के बारे में बताना ज़रूर है। इसे मसालेदार बादाम और घुघनी भी बोला जाता है जिसे ओडिशा निवासी खूब पसंद करते हैं। अगर आपको ओडिशा का मूल स्वाद ट्राई करना है तो दहीबड़ा आलूदम को ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको असली स्वाद
ओडिशा की एक प्रसिद्ध और लाजवाब स्वीट डिश है रसबली। इस डिश के बारे में कहा जाता है कि ओडिशा के बालादेवज मंदिर में इसे सबसे पहले बनाया गया था जिसके बाद यह पूरे ओडिशा में प्रसिद्ध हो गई। इस डिश को ओडिशा में सबसे अधिक केंद्रपड़ा प्रांत में भी अधिक पसंद किया जाता है। इस स्वीट को बनाने में छेना, मलाई, दूध, बादाम पाउडर, केसर और इलाइची पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है जो इसे और भी लजीज बनाता है। (केरल के इन प्रसिद्ध व्यंजन)
अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो फिर आपके लिए आपके सामने हैं मुड़ी-मनसा। ओडिशा में इसे बेहद ही पसंद किया जाता है। मटन की टेस्टी ग्रेवी इसे और भी लजीज बनाती है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में इसे तो हद से भी अधिक पसंद किया जाता है। अगर आप ओडिशा घूमने के लिए निकल रहे हैं तो इसे टेस्ट किए बिना वापिस ना लौटे। (उत्तराखंड के इन प्रसिद्ध व्यंजन)
इसे भी पढ़ें: अलग-अलग राज्य में बदल जाता है खिचड़ी का स्वाद, जानिए भारत की कुछ पॉपुलर खिचड़ी की वैरायटी के बारे में
छेना पोडा ओडिशा की एक फेमस और ट्रेडिशनल मिठाई है। खास कर भगवान जगन्नाथ के लिए प्रसाद के रूप में बनाई जाती है। यह स्वीट बहार से क्रिस्पी और अंदर से हलकी रसीली होती है जो इसे और भी टेस्टी बनाता है। अगर आपको ओडिशा में कुछ बेहतरीन डिजर्ट ट्राई करने हैं और भगवान जगन्नाथ मंदिर के लिए प्रसाद लेना है तो इस डिजर्ट के बारे में आपको ज़रूर सोचना चाहिए।
इसी तरह आप ओडिशा में खाने के लिए थाली में पखला भात, सगा मोंगा, दाल में दालमां और सब्जी में घंता को ट्राई कर सकते हैं। यकीनन इन सब का टेस्ट आपको बार-बार ओडिशा जाने पर मजबूर कर देगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,blog.railyatri.in,img.food.boxspace.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।