दक्षिण-भारत राज्य केरल की प्राकृतिक खूबसूरती और बेहतरीन मेहमान नवाजी का हर कोई दीवाना है। केरल में हर साल देश भर से हजारों पर्यटक यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। समुन्द्र किनारे बसा ये शहर कई बेहतरीन डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। अगर आप इस बार केरल घूमने के लिए जा रही हैं, तो यहां घूमने के साथ यहां के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना आपको नहीं भूलना चाहिए। वैसे बहुत से उत्तर भारत और मध्य भारत के लोग साउथ इंडियन डिश को खूब पसंद करते हैं। अगर आप भी साउथ इंडियन फ़ूड लवर है तो आज इस लेख में आपको केरल के कुछ प्रमुख व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं-
सध्या डिश
केरल के शाकाहारी व्यंजनों में प्रमुख है सध्या डिश। कहा जाता है कि इस डिश में तक़रीबन 28 व्यंजन शामिल होते हैं। इस डिश में चावल, नमकीन, अचार, दाल, सांभर और लगभग पांच से दस तरह की सब्जियां परोसे जाते हैं। केरल के लोग इसे केले के पत्ते में खाना पसंद करते हैं। अगर आप केरल घूमने जा रहीं है तो इस डिश को आपको एक बार ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानती हैं खाना पकाने का सबसे पौष्टिक तरीका क्या है
मालाबार चिकन
अगर आप नॉव वेज खाने के शौकीन हैं तो आपको मालाबार चिकन ज़रूर ट्राई करना चाहिए। केरल के स्थानीय लोग इसे खासा पसंद करते हैं। यहीं नहीं दक्षिण भारत से लेकर पूर्व और पूर्व से लेकर उत्तर भारत तक के लोग मालाबार चिकन को खाना और घर पर भी बनाना खूब पसंद करते हैं। केरल में तो इसके साथ रायता और चटनी भी खाना खूब पसंद करते हैं।(उत्तराखंड के इन प्रसिद्ध व्यंजन)
आलेप्पी फिश करी
शायद आपको ये ज़रूर मालूम होगा कि साउथ के लोग किस हद तक मछली खाना पसंद करते हैं। अन्य राज्यों की अपेक्षा केरल में इस डिश को बहुत पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए केरल के लोग नारियल तेल के साथ कच्चे आम और टमाटर का पेस्ट भी इस्तेमाल करते हैं, जो इसे और भी टेस्टी और लाजवाब बनाती है। केरल में आप आलेप्पी फिश करी के साथ ड्राई फिश करी की ट्राई कर सकती हैं।(भारत के इन राज्यों की मिठाइयां हैं लाजवाब)
इसे भी पढ़ें:इन कुकिंग मिथ्स पर करेंगी भरोसा तो बिगड़ जाएगा आपके खाने का स्वाद
अप्पम
चावल के आटे से बने इस डिश को बेहद ही पसंद करते हैं। केरल में अप्पम नाश्ते, लंच और डिनर में भी खाना पसंद करते हैं। इस डिश को अमूनन ग्रेवी वाली किसी भी वेज या नॉव वेज डिश के साथ खा सकते हैं। यकीनन इसका टेस्ट आपको बेहद पसंद आएगा। इसी तरह आप अवियल डिश और स्नैक्स में केले के चिप्स को भी टेस्ट कर सकती हैं।(बिहारी लजीज भोजन)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@pbs.twimg.com,static.india.com,img.onmanorama.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों