herzindagi
delicious uttarakhand foods you must try food

उत्तराखंड के इन प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना ना भूलें

उत्तराखंड में लुभावने नजारों के अलावा सबसे अधिक आकर्षित करता है वह है वहां का खाना। अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो इन रेसिपीज को एक बार ज़रूर ट्राई करें।
Editorial
Updated:- 2020-09-22, 20:39 IST

उतराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हर साल यहां लाखों सैलानी घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी इस बार घूमने के लिए जा रही हैं तो फिर आपको घूमने के साथ-साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजनों को टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। वैसे भारत में कहीं सरसों का साग और मक्की की रोटी फेमस है, तो कहीं लिट्टी चोखा तो कहीं दाल ढोकली, हर भारतीय राज्य के खाने की बात ही निराली है। जो उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चख लेता है वो कभी भी उस स्वाद को भूल नहीं पाता है। तो चलिए आज उत्तराखंड के प्रमुख व्यंजनों के बारे में जानते हैं-

कंडाली का साग

delicious uttarakhand foods you must try inside

जब भी उत्तराखंड के विशिष्ट व्यंजनों की बात होती है तो कंडाली के साग का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह एक स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे कंडाली को उबाल कर पकाया जाता है। उत्तराखंड के निवासी इसे चावल और रोटी के साथ खाना खूब पसंद करते हैं। अगर आप उत्तराखंड घूमने के लिए जा रही हैं तो इस टेस्टी डिश को एक बार ज़रूर ट्राई करें। इस डिश को उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में कंडाली और कुमाऊं क्षेत्र में सिसूंण भी कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में मिलती है कई बेहतरीन तीखी मिर्च, खाकर उड़ जाएंगे आपके होश

गहत दाल के पराठे

delicious uttarakhand foods you must try inside

ऐसा नहीं है कि पराठे सिर्फ पंजाब में ही पसंद किए जाते हैं। उत्तराखंड में गहत दाल के पराठे भी खूब पसंद किए जाते हैं। गहत दाल को गेंहू या फिर रागी के आटे में भरकर पकाया जाता है। अगर आपको पराठे पसंद है तो इसे आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। (बिहारी डिशेज)

 

फाणु

uttarakhand foods you must try inside

उत्तराखंड का बहुत ही स्वादिष्ट और प्रमुख व्यंजन है फाणु। यह एक दाल है। ये दाल आपको उत्तराखंड के लगभग हर होटल और रेस्तरा में खाने के लिए मिल जाएगी। इसे बनाने के लिए रात को ही दाल को पानी में भिगो के रखना होता है और अगले दिन सुबह में पीसकर इसे बनाते हैं। (केरल वेजिटेरियन ट्रेडिशनल डिशेज)

 

इसे भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों की मिठाइयां हैं लाजवाब, एक बार ज़रूर ट्राई करें

झंगोरा खीर

delicious uttarakhand foods you must try inside

अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो आपको झंगोरा खीर का टेस्ट बार-बार उत्तराखंड आने पर मजबूर कर देगा। इसे गढ़वाली व्यंजन भी कहा जाता है। कई लोग इस झंगोरा खीर को बाजरे का खीर भी बोलते हैं। अगर खाने के बाद आपको कुछ मीठा ट्राई करना है तो ये बेस्ट डिश है। अगली बार आप जब भी उत्तराखंड घूमने के लिए निकले तो इन डिशेज को ट्राई करना ना भूलें। (क्यों इन 5 फूड्स का नाम पड़ा है शहरों के नाम पर)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(1.bp.blogspot.com,ukacademe.com,i.ytimg.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।