herzindagi
variations of khichdi in india m

अलग-अलग राज्य में बदल जाता है खिचड़ी का स्वाद, जानिए भारत की कुछ पॉपुलर खिचड़ी की वैरायटी के बारे में

क्या आप जानती हैं कि खिचड़ी को अलग-अलग राज्य में काफी अलग तरीके से पकाया जाता है और इसलिए आपको एक खिचड़ी के कई स्वाद चखने को मिलेंगे। जानते हैं इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2020-09-30, 17:27 IST

खिचड़ी काफी लंबे समय से हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इससे बनाना बेहद ही आसान है, जबकि यह स्वास्थ्य के लिए उतनी ही लाभदायक है। अगर आप जल्दी में हैं या फिर बहुत कुछ बनाने का मन नहीं है तो ऐसे में खिचड़ी आपको तृप्त करने में मदद करेगी। चावल के साथ दाल के संयोजन के कारण, यह प्रोटीन से भरा एक पौष्टिक भोजन भी है। खिचड़ी शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देती है और आपको लंबे समय तक भरा रखती है। यही कारण है कि खिचड़ी का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है।

हालांकि इसे लोग एक ही तरह से बनाना पसंद करते हैं। जबकि इसे एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। आपको शायद पता ना हो लेकिन खिचड़ी का स्वाद भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य में बदल जाता हैं। हर राज्य में आपको खिचड़ी का अपना एक अलग ही स्वाद चखने को मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको भारत में मिलने वाली खिचड़ी की कई वैरायटियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार तो जरूर आजमाना चाहिए- 

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ घूमने के लिए नहीं, इन डिशेज के लिए भी मशहूर है जम्मू कश्मीर और लद्दाख़

आंध्र की कीमा खिचड़ी

khichdi variations found in india

वैसे तो खिचड़ी को दाल व चावल की मदद से बनाया जाता है, लेकिन यह कीमा खिचड़ी वास्तव में नॉन वेजिटेरियन होती है। इस कीमा खिचड़ी को बनाने का श्रेय हैदराबाद के निज़ामों को जाता है। यह बिरयानी के समान स्वाद देता है। हालाँकि, इसे अलग तरह से पकाया जाता है। इस खिचड़ी में मुख्य सामग्री चावल, दाल के अलावा मीट है। इस खिचड़ी को अक्सर ‘खट्टा’के साथ परोसा जाता है। खट्टा एक सालन की तरह ही एक तीखी साइड डिश है, जो खिचड़ी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है।

गुजराती खिचड़ी

khichdi variations found in india

खिचड़ी को गुजरात में काफी पसंद किया जाता है। वहां पर खिचड़ी को एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से पकाया जाता है। वहां पर आपको बिना सब्जी के, नमकीन या मीठी खिचड़ी का स्वाद चखने को मिलेगा। गुजरात में खिचड़ी को अमूमन मीठी गुजराती कढ़ी के साथ परोसा जाता है। कढ़ी-खिचड़ी वहां की पापुलर डिश है।

कर्नाटक की बीसी बेले भाथ

khichdi variations found in india

कर्नाटक की बीसी बेले भाथ खिचड़ी (ओट्स की खिचड़ी) कई कारणों से काफी खास है। सबसे पहले तो इसे मूंग दाल की तरह तोर दाल के साथ बनाया जाता है। हालांकि, इसका बेमिसाल जायका इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों के कारण होता है। खिचड़ी में लगभगी 30 मसालों का संतुलन होता है।

 

यह मसाला मिश्रण खिचड़ी को एक अलग ही स्वादिष्ट स्वाद देता है। यह विभिन्न प्रकार की सब्जियों से भरा हुआ है और सर्व करते हुए इसमें उपर से देसी घी डाला जाता है तो इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है।

इसे जरूर पढ़ें- बार-बार ट्राई करने पर भी नहीं बनती परफेक्ट कढ़ी, तो ये 5 ट्रिक्स करेंगे मदद

बिहारी खिचड़ी

khichdi variations found in india

बिहार राज्य में भी खिचड़ी खाना काफी लोग पसंद करते हैं। यहां पर कई लोग हर शनिवार खिचड़ी पकाते हैं। मकर संक्रांति समारोह के दौरान बिहारी खिचड़ी (लजीज बिहारी व्यंजन) को और भी अधिक लोकप्रियता मिलती है। इसे पूजा में प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है। चावल, अदरक, मिर्च, मूंग की दाल, उड़द की और हींग और घी की तड़का जैसी सामग्री के साथ बनाई गई बिहारी खिचड़ी का अपना एक अलग ही स्वाद है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।