herzindagi
bihar food main

इन 10 बिहारी लजीज खानों को नहीं पाएंगे भूल, एक बार जरूर खाएं

बिहार के ऐसे 10 तरह के डिशेज के बारे में जानें जिनको एक बार खाने के बाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। इनका स्वाद में कुछ खास, चाहेंगे बार-बार खाना।
Editorial
Updated:- 2019-02-14, 12:10 IST

बिहारी खाने की बात हो तो लिट्टी चोखा का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बिहार सिर्फ अपने इतिहास के लिए नहीं बल्कि अपने रेसिपीज के लिए भी फेमस है। देश से लेकर विदेशों तक बिहारी खाने की धूम है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले कई लोग देश विदेश में कई जगहों में बसे हुए हैं। बिहार में कुछ ऐसे रेसिपीज हैं जिन्हें देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यहां के लोग मीठे से लेकर तीखे तक के शौकीन होते हैं। यहां के खानों का स्वाद  तीखा होता है, यहां के लोग सब्जियों में तीखा खाना पसंद करते हैं लेकिन तीज-त्योहारों में मीठा भी बड़े चाव से खाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं बिहार के ऐसे ही 11 तरह के डिशेज के बारे में।

इसे जरूर पढ़ें: बिहारी स्टाइल से लिट्टी चोखा बनाने की ये रेसिपी जानिए

bihar food inside

1. ठेकुआ

ये मीठा पकवान है जो त्यौहार के वक्त बनाया जाता है। गुड़ और हरी इलायची को पीसकर पानी में घोल लें। आटे में 4 बड़े चम्मच घी, गुड़ का पानी और नारियल डालकर रोटी के आटे की तरह गूंध लें। गूंधे हुए मिश्रण का छोटा सा पेड़ा बनाकर सांचे पर रखें, सांचे से निकालकर गरम घी में लाल होने तक तले।

2. लिट्टी चोखा

बिहार का सबसे प्रसिद्ध खाना है लिट्टी चोखा, ये सिर्फ बिहारियों का पसंदीदा खाना नहीं है बल्कि इसे दिल्ली से लेकर मुंबई तक के लोग पसंद करते हैं। लिट्टी बनाने के लिए आटे की लोईयां बनाकर उसमें सत्तू भरा जाता है। सत्तू में कटे प्याज, हरी मिर्च, नींबू, अजवाइन मिलाया जाता है। इनको घी में डुबोकर भी खाया जाता है। आलू, बैंगन और टमाटर को मिक्‍स कर चोखा बनाया जाता है और लिट्टी को चोखे के साथ खाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: गुड़ वाला मीठा चीला बनाने की ये रेसिपी आपको सर्दियों में एक बार जरुर ट्राई करनी चाहिए

3. नैवेद्यम लड्डू

पटना रेलवे स्टेशन के पास प्रसिद्ध हनुमान मंदिर अपने प्रसाद नैवेद्यम के लिए प्रसिद्ध है। वैसे ये घर पर भी बनाया जा सकता है। ये लड्डू बेसन, चीनी, काजू, किशमिश, हरी इलायची, कश्मीरी-केसर को मिलाकर बनाया जाता है। इसे घी में पकाया जाता है और गोल आकार दिया जाता है।

4. खाजा

बिहार और पश्चिम बंगाल में खाजा बहुत चाव से खाया जाता है और लोकप्रिय है। खाजा एक प्रकार का पकवान है जो मैदा, चीनी, मावा, घी से बनाया जाता है। ये एक तरह का खस्ता मिठाई है। इसे तेल में तला जाता है।

bihar food inside

5. चंद्रकला

गुझिया की ही तरह चंद्रकला भी एक तरह की मिठाई है। ये मैदे से बनता है और खस्ता होता है। इसे चीनी की सूखी चाशनी में डालकर बनाया जाता है। इसमें नारियल और इलायची पाउडर मिलाया जाता है। ये बिहार के पारंपरिक खानों में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें: गट्टा नमकीन की ये रेसिपी आपकी शाम की चाय का स्वाद बढ़ा देगी

6. मीठे शक्‍करपारे

बिहार में बनाने वाली मिठाईयों में मीठे शक्‍करपारे का नाम भी शामिल है, ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। शक्‍करपारे के ऊपर चढ़ी शक्कर की मीठी परत इनके स्वाद को दोगुना करती है।

7. केसर पेड़ा

बिहार में बनाने वाला केसर पेड़ा स्वाद के मामले में सबसे आगे है। उच्च कोटि की मिठाईयों में गिना जाने वाला ये पेड़ा दूभ और चीनी से बनता है। एक बार इसे खाने के बाद आप इसके स्वाद को कभी भूल नहीं पाएंगे।

8. मालपुआ

मालपुआ बिहार में बनायी जाने वाली रैसिपी है। ये बहुत टेस्टी होती है और इसे बनाने का तरीका बहुत आसान होता है। मालपुआ को रबड़ी के साथ खा सकते हैं।

9. दाल पुरी

बिहार में दाल पुरी बहुत फेमस है। इसे गुथे हुए आटे कि लोई बनाकर उसमें पीसी हुए दाल भर कर बनाया जाता है। और इसको तेल में तला जाता है। इसे आलू की सब्ज़ी के साथ खाया जाता है।

10. चना घुगनी

चना घुग्गी बिहार के खानों में से एक मसालेदार रेसिपी आइटम है। ये बिहार के लगभग हर घर में नाश्ते में खाएं जाते हैं। इसे चुड़ा का भुजा के साथ खाया जाता है।

All photo courtesy- (Dineout, indianastrology.co.in & masterchefmom)

 



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।