herzindagi
best jewles of nizam

Vintage Jewellery: हीरे जड़ी हुई बेल्ट से लेकर 17 करोड़ का नेकलेस, 200 साल पुराने हैदराबाद के निज़ाम के गहनों की एक झलक

निजाम का ज्वेलरी कलेक्शन काफी सुंदर और आकर्षक रहा है। एक बार आप भी इसकी एक झलक देख लीजिए। 200 साल पुराने गहने अपने अंदर पूरी विरासत समेटे हुए हैं।
Editorial
Updated:- 2020-03-27, 17:56 IST

ज्वेलरी कलेक्शन कुछ ऐसा होता है जो हमेशा लड़कियों को भाता है। महिलाओं का पसंदीदा होता है। नॉर्मल ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी से लेकर विंटेज ज्वेलरी तक सब कुछ कई लोगों के लिए बहुत आकर्षित करने वाली चीज़ें होती हैं। भले ही कुछ लोग ये कहें कि उन्हें ये सब पसंद नहीं, लेकिन अगर आपके सामने कोई खूबसूरत हीरे की अंगूठी आ जाए तो उसे एक बार निहारे बिना आप रह नहीं पाएंगे।

भारत में राजा महाराजाओं की कमी नहीं रही है और ऐसे में हैदराबाद के निज़ाम तो अपने ज्वेलरी के लिए फेमस ही थे। ऐसा सुनने में आता है कि वो अपने पेपरवेट की तरह एक बड़े हीरे को इस्तेमाल करते थे। दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में पिछले साल मई में निजाम की ज्वेलरी कलेक्शन के 173 गहने रखे गए थे। हैदराबाद के निजाम जिन्होंने 1724 से 1948 तक हैदराबाद पर राज किया उनका ज्वेलरी कलेक्शन काफी दिलचस्प था। इसे 1995 में भारत सरकार ने खरीद लिया था। हालांकि, ये गहने बहुत ज्यादा महंगे थे, लेकिन आखिरी निजाम नवाब मिर ओसमान अली खान और उनके बेटे की मृत्यु के बाद 23 साल चली वार्ता के बाद इसे 217 करोड़ में खरीदा गया। हालांकि, इनकी कीमत इससे कही ज्यादा थी।

jewellery collection of nizam wife

इसे जरूर पढ़ें- आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी पहनने की हैं शौकीन तो दिल्‍ली की ये मार्केट हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

तो चलिए जानते हैं कि कैसा रहा है निज़ाम का ज्वेलरी कलेक्शन। इसमें बालों में लगाने वाली हीरे की जूड़ा पिन के अलावा नेकलेस, नोज रिंग, कड़े, बेल्ट आदि है।

पायल-

अब इसके डायमंड का साइज देखिए, इसमें पन्ना, रूबी जैसे जवाहरात भी हैं। हालांकि, इसका वजन काफी होगा, लेकिन फिर भी एक बार सोचिए कि इसे पहन कर चलना कैसा लगेगा। इस पायल में इतने हीरे-जवाहरात जड़े हुए हैं कि उनका नाम लेना भी मुश्किल है। जरा अंदाज़ा लगाकर कमेंट बॉक्स में हमें बताएं कि इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

best payal collection

नेकलेस, बेल्ट बकल और पगड़ी के गहने-

बाएं साइड पर एक खास नेकलेस है जो एंटीक हीरे से बना हुआ है। यकीन नहीं करेंगी आप कि ये सिर्फ 17 करोड़ में बेचा गया। इस नेकलेस में हीरे के साथ-साथ पन्ना और अन्य जवाहरात भी जड़े थे। परेड के दौरान निज़ाम इसे पहनते थे। ये 200 कैरेट डायमंड से बना है और ये हीरे गोलकोंडा खदानों से निकाले गए थे। ये खदाने इतिहास की सबसे पुरानी खदानों में से एक हैं।

nizam jewellery collecion haar

दाईं ओर है Baglus Almas ये एक गोल्ड बकल है जिसमें हीरे जड़े हुए हैं। ये 18वीं सदी में बनाया गया था। इसका वजन 252 ग्राम के लगभग है। ये सोने से बनाया गया है जिसमें छोटे-छोटे हीरे जड़े हैं। इसी के साथ, इसका कुंदन जैसा डिजाइन जरूर है, लेकिन इसमें असम में हीरे जड़े हैं। अब आम इंसान तो इसे म्यूजियम में देखकर ही खुश हो जाएगा। हां, अंबानी परिवार ऐसी लाइफस्टाइल जरूर मैनेज कर सकता है।

पगड़ी में लगाने के गहने भी यहां काफी अनोखे हैं। यहां पन्ने से बना हुआ गहना है जिसे आज के दौर में शायद ही देखा जाए। ये चोकर जैसा दिखता जरूर है, लेकिन है नहीं। जरा इसका साइज देखिए और डिटेल में किया गया काम देखिए। ये सच मुच नायाब है।

नथुनी-

ये कोई आम नथुनी नहीं लगती। यकीनन इसे पहनने वाले के लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती होगी। जरा सोचिए इतनी आसानी से कैसे ये नथुनी कोई पहन सकता है। इतना वजन कोई कैसे उठा सकता है। पर फिर भी ये है बहुत खूबसूरत। ये कुंदन जैसी दिखने वाली डिजाइन जरूर है, लेकिन असल में इसमें कई हीरे जड़े हुए हैं। इसी के साथ, इसमें सोने का इस्तेमाल किया गया है।

nizam nosepin

इसे जरूर पढ़ें- DIY: इन 3 अनोखे टिप्स व ट्रिक्‍स से घर पर ही सिल्‍वर ज्‍वैलरी साफ करें

 

रानी हार और पायल-

1. जिस नेकलेस को आप यहां देख रही हैं उसे 'कंठी ढोलना अल्मास वा मोठी' कहा जाता था। ये नेकलेस कई सारे हीरों को एक साथ पिरो कर बनाया गया है। इसमें मोती बी लगे हैं। ये 19वीं सदी का गहना है। इसमें तीन अलग-अलग लेयर हैं जिसमें हीरे और मोती सजे हैं। इसमें 57 हीरे हैं जिन्हें एक साथ सजाया गया है। ये 220 कैरेट के हैं।

nizam moti haar and anklet

2. ये जो पायल हैं इनका भी अनोखा नाम है, 'तोरा पांव जारावी अल्मास याखोट जामार्रुद' इनमें हीरे, रूबी और पन्ना जड़ा हुआ है। ये भी 19वीं सदी की पायल है जिनका वजन 790 ग्राम है। ये सांप जैसी डिजाइन में बनी हुई पायल है। गोलकोंडा डायमंड और रूबी और एमिराल्ड जैसे जवाहरातों से बनी हुई है। ये खास तौर पर विदेशों से मंगवाए गए गहने हैं। इन पाजेबों में कई सारे जवाहरात लगाए गए हैं और इसे ऐसा बनाया गया है कि आसानी से पहनी जा सके।

नेकलेस-

बाईं तरफ बहुत ही बड़ा पन्ने का नेकलेस है। ये कुंदन नहीं है अगर आपको लग रहा हो तो। इसमें साथ में मोती भी लगे हुए हैं ताकि एक जैसा रंग न दिखे और ये काफी स्टाइलिश डिजाइन है।

nizam jewellwry

इस नेकलेस को कंठी अल्मास कनवल कहा जाता है जो सोने और हीरे से बना हुआ है। ये 19वीं सदी के अंत में बनवाया गया था और इसका वजन 128 ग्राम है। इसका डिजाइन नॉर्मल नहीं बल्कि यूरोपियन है और ये काफी खूबसूरत लुक देता है।

 



अब यकीनन ये गहने देखकर शायद आपको थोड़ा सा लालच आया हो, लेकिन विंटेज ज्वेलरी होती ही ऐसी है। ये स्टोरी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स पर लिखना न भूलें।

Image courtesy: whatshot & telegraph/ textile_conservation_studio

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।