herzindagi
weird food combinations

पास्ता बिरयानी से लेकर टोमैटो आइसक्रीम तक, फिर वायरल हुए फूड के ये अनोखे कॉम्बिनेशन

आजकल वियर्ड फूड कॉम्बिनेशन के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। आजकल ऐसे ही दो विचित्र फूड कॉम्बो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। आज हम आपको टमाटर आइसक्रीम और पास्ता बिरयानी के बारे में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-06-20, 18:48 IST

आजतक आपने वेज से लेकर नॉनवेज तक, नमकीन से लेकर स्वीट और ठंडे से लेकर गर्म तक, कई तरह के डिशेज खाए होंगे। लेकिन सोशल मीडिया में आजकल ऐसे कई सारे फूड कॉम्बिनेशन वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर यूजर और फूड ब्लॉगर हैरान हो गए हैं। ऐसे ही हालही में टमाटर आइसक्रीम और पास्ता बिरयानी की अनोखे मेल वाली वीडियो वायरल हो रही है। इस लेख में हम इन दोनों विचित्र फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बात करेंगे।

आजतक आप सभी ने बिरयानी और आइसक्रीम के कई तरह के वेराइटी का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने पास्ता बिरयानी और टमाटर वाली मैगी खाई है? सुनकर शॉक्ड हुए न, कोई बात नहीं आज हम आपको इन दोनों वियर्ड कॉबिनेशन फूड के बारे में बताएंगे। ये दोनों अजीबो गरीब मेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर यूजर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

पास्ता बिरयानी

weird food combinations in india

सबसे पहले बात करेंगे पास्ता बिरयानी की जिसकी वीडियो दिल से फूडी नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस बिरयानी को बनाने के लिए वेंडर ने  प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, मटर, पनीर और स्वीट कॉर्न को पैन फ्राई किया, फिर कुछ गरम मसाले और कसूरी मेथी डाले। जब मसाले और सब्जी पक गए तो इसमें उबला हुआ चावल, फ्रेश क्रीम, स्वाद के लिए छोले की ग्रेवी और पास्ता डाली। सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद कद्दूकस किए हुए पनीर डालकर परोसा गया। इस रेसिपी का नाम पास्ता बिरयानी रखा गया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Dua (@dilsefoodie)

इसे भी पढ़ें: जर्मन एंबेसडर को खूब पसंद आईं ये आम की किस्में, आप भी जानें इनकी खासियत और लें भरपूर मजे

टोमैटो आइसक्रीम रोल

weird food combinations of pasta biryani

गर्मियों में सभी को आइसक्रीम खाना खूब पसंद होता है। लोग समर सीजन में आइसक्रीम के साथ खूब सारे एक्सपेरिमेंट करते हैं, जैसे इससे कई तरह के फ्लेवर में बनाते हैं या इसे कई सारे रेसिपी के साथ जोड़ते हैं। सोशल मीडिया में आइसक्रीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वेंडर एक अलग तरह की आइसक्रीम बना रहा है। वेंडर आइस ट्रे में टमाटर डालता है, साथ ही उसमें कैरेमल और दूध डालकर सभी को मिक्स करता है। वेंडर ने वीडियो में बताया है कि इसे बनाने में उसे महज 5 मिनट लगते है। मिक्स करने के बाद इसे रोल कर कप में रखा गया। रोल के ऊपर कैरेमल सॉस और टमाटर के स्लाइस से गार्निश कर सर्व किया गया।

इसे भी पढ़ें: प्राइड मंथ में लंच या डिनर के बाद मेहमानों को जरूर सर्व करें ये फ्रोजन डेजर्ट

 

इसके पहले कुछ दिन पहले दही गुलाब जामुन, फैंटा मैगी जैसे और भी कई फूड के अजीबो गरीब कॉम्बीनेशन वायरल हो चुके हैं। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।