Best Lake Towns In India: हिंदुस्तान की प्राकृतिक सुंदरता आज से नहीं, बल्कि सदियों से देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती रहती है।
देश में मौजूद बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास और फूलों के मैदान, हरियाली, समुद्र तट और नदियों के अलावा झील-झरने कई विदेशी डेस्टिनेशन को भी टक्कर देने का काम करते हैं।
भारत में स्थित कई झीलें इस कदर पर्यटकों को लुभाती हैं कि उन्हें देखने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। झीलों की वजह से देश के कई शहरों को 'झीलों की नगरी' के नाम से भी जाना जाता है।
राजस्थान के उदयपुर शहर को कई लोग झीलों की नगरी के नाम से भी जानते हैं। ऐसे में हम आपको उदयपुर के अलावा देश की उन शानदार जगहों को बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भी झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है।
उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों की बात होती है, तो नैनीताल का कम नाम उस लिस्ट में जरूर शामिल रहता है। यहां उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई एक बार जरूर घूमना चाहता है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है।
नैनीताल की खूबसूरती का जिक्र होता है, तो यहां स्थित नैनी झील के अलावा अन्य झीलों का जिक्र जरूर होता है। जी हां, नैनीताल के आसपास स्थित भीमताल झील, सातताल झील, नौकुचियाताल झील, खुर्पाताल झील, मलवाताल झील, हरीशताल झील और लोखमताल झील इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। मानसून में इन झीलों की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: Top Waterfalls: जिंदगी में रोमांस चाहते हैं, तो मानसून में महाराष्ट्र के इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर करना न भूलें
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत जगहों को बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले शिलांग का नाम जरूर लेते हैं। मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग को नॉर्थ ईस्ट का टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
शिलांग की प्राकृतिक सुंदर जिस तरह पूरे भारत में प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह इस शहर में स्थित झीलें भी अपनी सुंदरता के लिए खूब लोकप्रिय मानी जाती हैं। यहां स्थित कई झीलों के पानी क्रिस्टल से भी साफ होते हैं। शिलांग में आप वार्ड झील, पोलक झील, डॉकी झील और उमियाम झील की खूबसूरती को निहार सकते हैं। मानसून में इन झीलों की खूबसूरती चरम पर होती है।
भोपाल भारत की हृदय नगरी मध्य प्रदेश की राजधानी है। भोपाल की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने में हजारों देशी और पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस शहर की खूबसूरती चरम पर होती है।
भोपाल सिर्फ महल, फोर्ट या मंदिर के लिए ही नहीं, बल्कि खूबसूरत झीलों की वजह से भारत में झीलों की नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां स्थित बड़ा तालाब, छोटा तालाब, अपर लेक, लोअर लेक, शाहपुरा झील, मोतिया तालाब और मुंशी हुसैन खान झील की खूबसूरती देखते ही बनती है। मानसून में इन झीलों के किनारे घूमने का बेस्ट समय माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Stargazing Places In India: टिमटिमाते हसीन तारों को देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, देश की इन जगहों पर पहुंचें
कोडाइकनाल दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
कोडाइकनाल जिस तरह बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह यहां स्थित मंत्रमुग्ध कर देने वाली झीलों के लिए भी प्रसिद्ध है। जी हां, कोडाइकनाल में आप कोडाइकनाल झील और बेरिजम झील के अलवा लेक व्यू पॉइंट और थलियार फॉल्स की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@incredibleindia, go2india
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।