Best Waterfalls In Maharashtra During Monsoon: महाराष्ट्र हिंदुस्तान का एक प्रमुख राज्य होने साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।
महाराष्ट्र जिस तरह कई प्राचीन फोर्ट्स, महलों, गुफाओं और मंदिरों के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह यह राज्य प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस स्थान माना जाता है।
महाराष्ट्र के बारे में बोला जाता है कि यहां स्थित कुछ जगहों की खूबसूरती मानसून में इस कदर लुभाती है कि देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
महाराष्ट्र में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक वॉटरफॉल की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चाइनामैन फॉल्स का ही नाम लेते हैं। यह वॉटरफॉल महाराष्ट्र के सतारा जिले के महाबलेश्वर हिल स्टेशन में स्थित सबसे खूबसूरत और सुरम्य झरनों में से एक है।
चाइनामैन फॉल्स के बारे में कहा जाता है कि मानसून के समय इसकी खूबसूरती चरम पर होती है और यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल में जब 5 सौ फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ निहाराने का ही मन करता है। मानसून में वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: जीवन में एक्साइटिंग लाना चाहते हैं, तो मानसून में ठाणे की इन हसीन जगहों पर पहुंचें
महाराष्ट्र में किसी शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, तो माथेरान एक बेस्ट स्थान माना जाता है। मानसून में इस हिल स्टेशन एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना होता है। इसे महाराष्ट्र का रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है।
माथेरान जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह माथेरान वॉटरफॉल भी प्रसिद्ध है। मानसून में यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। माथेरान में आप पांडवकड़ा झरना, मदाप झरना, दोधानी झरना और आनंदवाड़ी झरना को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ठोसघर जिसे कई लोग थोसेघर झरना के नाम से भी जानते हैं। इस खूबसूरत वॉटरफॉल को महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक माना जाता है। यह कोंकण क्षेत्र के किनारे पर सतारा शहर से 20 किमी दूर स्थित है।
ठोसघर वॉटरफॉल में जब करीब एक हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का भी मन करता है। ठोसघर वॉटरफॉल को रोमांटिक प्लेस भी माना जाता है, इसलिए यहां कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास का इलाका ट्रेकिंग के लिए भी खूब लोकप्रिय माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Stargazing Places In India: टिमटिमाते हसीन तारों को देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, देश की इन जगहों पर पहुंचें
नानेघाट वॉटरफॉल के बारे में कहा जाता है कि जिस किसी एक मानसून में एक वॉटरफॉल को देखा लिया वो दुनिया के किसी भी वॉटरफॉल को भूल जाएगा। यह एक ऐसा वॉटरफॉल है, जिसका पानी नीचे तो गिरता है, लेकिन चंद सेकेंड में ऊपर उड़ने लगता है। जी हां, भारत में इसे उल्टा बहता वॉटरफॉल माना जाता है।
नानेघाट वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हसीन दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। यहां करीब 9 सौ मीटर की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@yatrirailways,wikimedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।