Best places to visit in thane: महाराष्ट्र का लगभग हर शहर किसी न किसी वजह से प्रसिद्ध माना जाता है। इस राज्य में ऐसी है हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना कई लोगों के लिए सपना होता है।
ठाणे भी महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है, जिसकी खूबसूरती देखने के बाद कई लोग चकित हो सकते हैं। साल्सेट द्वीप पर स्थित ठाणे शहर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है।
मुंबई से कुछ ही किमी की दूरी पर मौजूद होने के चलते ठाणे में समय-समय पर कई लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ठाणे की कुछ ऐसी अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद लवासा, लोनावला या खंडाला को भी भूल जाएंगे।
ठाणे में किसी शानदार और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले येऊर हिल्स का ही नाम लेते हैं। ठाणे शहर में स्थित येऊर हिल्स एक पहाड़ी क्षेत्र है, जिसे महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
येऊर हिल्स अपनी खूबसूरत हरियाली के साथ-साथ कई अद्भुत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मानसून में इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए मानसून में यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। येऊर हिल्स जॉगिंग और साइकिलिंग के अलावा ट्रेकिंग करने वालों के लिए जन्नत का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: शिव खोड़ी मंदिर से लौट रही बस पर आतंकी हमला, जानें इस मंदिर की खासियत
ठाणे में येऊर हिल्स घूमने के बाद आप उपवन झील को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप ठाणे की भाग-दौड़ और भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो फिर उपवन झील को ट्रैवल पॉइंट बना सकते हैं। (मुंबई के घूमने की बेस्ट जगहें)
उपवन झील के चारों साइड से मौजूद पेड़-पौधे इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस झील के किनारे आपको कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे देंगे। मानसून के मौसम में उपवन झील की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि आसपास के पहाड़ भी इस झील की खुबसुरत में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, तो फिर आपको ओवलेकर वाडी बटरफ्लाई गार्डन पहुंच जाना चाहिए। जी हां, ओवलेकर गार्डन ठाणे की एक ऐसी जगह है, जहां कई लोग घूमने का सपना देखते रहते हैं।
ओवलेकर वाडी बटरफ्लाई गार्डन करीब 2 एकड़ में फैला हुआ एक शानदार पार्क है, जहां हजारों पेड़-पौधों के बीच में 100 से अधिक किस्म की तितलियों को करीब से देख सकते हैं। इस पार्क में रंग-बिरंगी तितलियों को देखने के बाद आप भी आकाश में उड़ने का सपना देख सकते हैं।
अगर आप ठाणे की ट्रिप में किसी शानदार और चर्चित समुद्र तट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको अक्सा बीच पहुंच जाना चाहिए। जी हां, ठाणे से करीब 40 किमी की दूरी पर मौजूद अक्सा बीच महाराष्ट्र का एक चर्चित समुद्री तट है।
अक्सा बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों के लिए भी जाना जाता है। अक्सा बीच से अरब सागर की हसीन लहरों को आंखों में कैद कर सकते हैं। यहां का शांत माहौल देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: मानसून में दिल्ली से 3 दिन लवासा घूम आएं, इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर
ठाणे की ट्रिप में आप अन्य कई शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य, टिकुजी-नी-वाडी और सूरज वाटर पार्क जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
[email protected],miro.medium
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।