herzindagi
places for travel during spring seacons in mumbai

बसंत ऋतु में घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान

ट्रैवल लवर्स अक्सर घूमने के लिए बसंत ऋतु का इंतजार करते हैं, क्योंकि इस समय मौसम सुहाना रहता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 17:29 IST

बसंत ऋतु का मौसम घूमने के लिए सबसे बेस्ट होता है। क्योंकि इस मौसम में न ही अधिक गर्मी होती है और न ही अधिक सर्दी। इसके लिए फिर चाहें आप कहीं भी घूमने चले जाएं, आपको हर जगह का मौसम शानदार लगेगा। अक्सर अधिक ठंड और अधिक गर्मी में ट्रैवल करने पर लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसलिए लोग कहीं दूर ट्रिप प्लान करने के लिए बसंत ऋतु का इंतजार करते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मुंबई की इन 3 जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां का मौसम घूमने के लिए बेहद शानदार होता है। 

महाबलेश्वर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Soumyadip Ghosh (@travel_tales_with_gourav)

(image credit- treksandtrails insta)

चारों और हरी-भरी घाटियों से घिरी हुई ये जगह बसंत ऋतु में घूमने के लिए लिए सबसे अच्छी जगह है। ये जगह बॉम्बे और पुणे से 160 और 260 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप वेन्ना झील पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं। साफ मौसम और चारों तरफ पहाड़ों का सुंदर नजारा आपके ट्रिप में चार चांद लगा देगा।

यहां आप प्रतापगढ़ किला भी देखने जा सकते हैं। महाबलेश्वर के सभी प्रसिद्ध स्थानों की हमारी सूची में, प्रतापगढ़ किला तीसरे नंबर पर है।ये किला पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है, जहां का नजारा देखने के बाद आपका बार-बार यहां आने का मन होगा। 

इसे भी पढ़ें- ये खूबसूरत जगहें, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

 

अंबोली 

unique places to visit in mumbai

2260 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह बसंत ऋतु में घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं। अंबोली सभी प्रकृति प्रेमियों को पसंद आएगी। महाराष्ट्र में ये जगह ठंडी जगहों में से एक है, लेकिन बसंत ऋतु में यहां का मौसम शानदार होता है।

यहां आप सावंतवाड़ी निकटतम रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं, जो अंबोली से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर फ्लाइट से जा रहे हैं, तो गोवा का डाबोलिम हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है जो अंबोली से लगभग 113 किलोमीटर दूर स्थित है।  (लखनऊ के करीब यह पांच हिल स्टेशन)

इसे ज़रूर पढ़ें-मुंबई के पास मौजूद इन फोर्टस में ट्रैकिंग के साथ-साथ देखने को मिलेगा बहुत कुछ

 

लोनावाला

Best travel places in mumbai

बसंत ऋतु  में घूमने के लिए लोनावला भी अच्छी जगह है। ये जगह बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है। ये जगह केवल बसंत ऋतु ही नहीं बल्कि गर्मियों में घूमने के लिए भी बेस्ट है। यहां आपको सुंदर झरने और हरे-भरे पहाड़, रंग-बिरंगे फूलों का नजारा देखने का मौका मिलेगा।

यहां आप लोहागढ़ किला, तिकोना किला और विसापुर किला देखने जा सकते हैं है। लोनावला रेलवे स्टेशन से इन जगहों पर पहुंचना बेहद आसान है। (मुंबई के आसपास इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं जरूर)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।